बॉलीवुड

IIFA Weekend 2024 के मंच दिखेगा नोरा फतेही का मदमस्त अंदाज, वीकेंड बन जाएगा खास

IIFA अवॉर्ड्स के मंच पर एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं नृत्य के मामले‌ में ग्लोबल सेंसेशन माने जाने वाली नोरा फ़तेही। 28 सितम्बर को अबू धाबी के यास आइलैंड में होने जा रहे NEXA IIFA अवॉर्ड्स 2024 में भाग लेने को लेकर नोरा फतेही काफी उत्सुक नजर आ रही हैं।  

अनिल सिंह

मुंबई: IIFA वीकेंड में परफॉर्म करने को लेकर नोरा फतेही ने‌ अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, "ग्रैंड IIFA वीकेंड में परफॉर्म करने को लेकर मैं ख़ुशी महसूस कर रही हूं। IIFA में मौजूद रहने वाले दर्शकों की ऊर्जा, कमाल के‌ परफॉर्मेंस और वहां मनाए जाने वाले भारतीय सिनेमा के‌ जश्न का संगम कुछ ऐसा माहौल पैदा करता है कि जिसे भुला पाना नामुमकिन सा हो जाता है।

नोरा फतेही ने कहा, मैं अबू धाबी के बेहद ख़ूबसूरत यास आइलैंड में होने जा रहे IIFA के‌ मंच पर‌ लौटने‌ को लेकर मैं काफ़ी उत्सुक और उत्साहित हूं। इन असाधारण पलों को मैं अपने तमाम फ़ैन्स और सह-कलाकारों के साथ साझा करने के लिए बेकरार हूं। यह लगातार तीसरी बार होगा जब मैं IIFA के मंच पर परफॉर्म करूंगी। रचनात्मकता व स्टारडम के अनूठे संगम से निर्मित इस शानदार शो का हिस्सा बनना मेरे लिये गौरव की बात है। आप भी इस भव्य और अद्भुत शो को देखने के लिए हो जाइए तैयार!"

अबू धाबी के यास आइलैंड में 28 सितम्बर 2024 को होगा धमाल

अबू धाबी के यास आईलैंड पर आयोजित हो रहा है आईफा अवार्ड 2024, वीकेंड के मौके पर अबू धाबी का यास आईलैंड नोरा फतेही के मदमस्त कर देने वाले अंदाज से झूम उठेगा।  भारतीय सिनेमा जगत के कई सितारे इस अवार्ड फंक्शन में शिरकत कर रहे हैं लेकिन नोरा फतेही के गाने पर दर्शकों की खास नजर रहने वाली है।

सोभा रिअलटी IIFA वीक एंड को-प्रेजेंटेड बाय NEXA, को-पावर्ड बाय मैसोर

28 सितम्बर: NEXA IIFA अवॉर्ड को-प्रेजेंटेड बाय सोभा रिअलटी, को-पावर्ड बाय मैसोर | https://www.iifa.com/iifa-2024

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी