म्यांन चांग (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)  
बॉलीवुड

म्यांन चांग के 42वें जन्मदिन पर जानें एक्टर के लाइफ के बारे में कुछ अनसुनी बातें

म्यांन चांग एक एक्टर, टीवी होस्ट और सिंगर है। म्यांन चांग का जन्म 6 अक्टूबर 1982 को झारखंड के धनबाद में हुआ था। म्यांन चांग के पिता एक डेंटिस्ट हैं और उनकी मां एक ब्यूटिशियन हैं। एक्टर अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।

सोनाली झा

मुंबई: म्यांन चांग एक एक्टर, टीवी होस्ट और सिंगर है। म्यांन चांग का जन्म 6 अक्टूबर 1982 को झारखंड के धनबाद में हुआ था। म्यांन चांग के पिता एक डेंटिस्ट हैं और उनकी मां एक ब्यूटिशियन हैं। एक्टर अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। ये बात बहुत कम लोग को पता है कि म्यांन चांग मूल रूप से चीन के हैं, मगर उनके पूर्वज 18वीं सदी में चीन के हुबई से भारत के झारखंड में बस गए थे।

म्यांन चांग ने अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। म्यांन सबसे पहले इंडियन आइडल 3 में बतौर प्रतिभागी नजर आए थे। इस शो में टॉप 5 में शामिल होने के बाद वो शो से एलिमिनेट हो गए थे। म्यांन ने इंडियन आइडल 3 भले नहीं जीता था, लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीता था। उनकी फैन फॉलोइंग इंडियन आइडल 3 के समय ही बढ़ गई थी। इसके बाद म्यांन इंडियन आइडल सीजन चार में बतौर होस्ट नजर आए थे।

म्यांन चांग का करियर

म्यांन चांग ने सिंगिंग के साथ फिल्मों में भी अपना जादू बिखेरा। म्यांन ने इंडियन आइडल 4 को होस्ट करने के बाद फिल्मों में एक्टिंग की। म्यांन चांग ने बदमाश कंपनी से फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और शाहिद कपुर थे। म्यांन चांग ने को बड़े शो और रियलिटी शोज में काम किया। म्यांन झलक दिखला जा शो में विनर और खतरों के खिलाड़ी में रनर अप रह चुके हैं।

म्यांन चांग की फिल्म

म्यांन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई झारखंड के धनबाद से की थी। इसके बाद म्यांन ने वीएस डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बेंगलूर से साल 2005 में बीडीएस की डिग्री प्राप्त की थी। म्यांन को हिंदी के साथ इंग्लिश, कन्नड़ और गुजराती आती है। म्यांन एक होस्ट के रूप में एक्टर के रूप में और सिंगर के रूप में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। म्यांन चांग को आखिरी बार जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ में देखा गया था।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद