बॉलीवुड

कृति सेनन को बच्चे बुलाते थे टाइगर दीदी, बरेली की बर्फी से मिली नई पहचान

कृति सेनन इस समय अपनी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन उन्होंने अपना दर्द भी बताया है कि उन्हें टाइगर श्रॉफ की हीरोइन का कर बुलाया जाता था, फिल्म बरेली की बर्फी के बाद उन्हें नई पहचान मिली।

अनिल सिंह

मुंबई: कृति सेनन बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में बेहतरीन फिल्में दी हैं और इस समय वह काजोल के साथ 'दो पत्ती' नाम की फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए चर्चा में हैं। इसी दौरान कृति सेनन ने अपना दर्द भी बताया है कि करियर की शुरुआती दौर में उन्हें टाइगर श्रॉफ की हीरोइन का कर बुलाया जाता था और बच्चे उन्हें टाइगर दीदी का कर बुलाते थे।

कृति सनों ने ताजा इंटरव्यू में बताया कि हिरोपंती में टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू करने के बाद लोग उनके नाम को नहीं जानते थे, ऐसे में उन्हें टाइगर श्रॉफ की हीरोइन कहकर और टाइगर दीदी का कर बुलाया जाता था। खासकर बच्चे उन्हें इस नाम से बुलाते थे। कृति सेनन ने यह भी बताया कि बरेली की बर्फी के डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी के बच्चे मुझे टाइगर दीदी का कर बुला रहे थे, क्योंकि उन्हें मेरा नाम नहीं पता था, लेकिन उनकी ही फिल्म ने मुझे नई पहचान दी और अब मुझे लोग मेरे नाम से जानते हैं। कृति सेनन ने इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया कि आपका नाम याद होने में लोगों को वक्त लगता है और नए चेहरे के साथ नाम जुड़ने के लिए भी समय लगता है।

कृति सेनन की अगर बात करें तो वह टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती नाम की फिल्म से डेब्यू करते हुए नजर आई। उसके बाद उन्होंने बरेली की बर्फी में काम किया। शाहिद कपूर के साथ उनकी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी और इस समय वह काजोल के साथ 'दो पत्ती' नाम की फिल्म में नजर आ रही हैं।  जिसमें उन्होंने डबल रोल की भूमिका निभाई है और इस फिल्म में उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?