बॉलीवुड

करणवीर मेहरा ने जीती खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रॉफी, रोहित शेट्टी के शो के बने विनर

करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और वह रोहित शेट्टी के शो के विनर बन गए हैं। फिनाले एपिसोड के टेलीकास्ट होने में अभी वक्त है। लेकिन उससे पहले ही करणवीर मेहरा की ट्रॉफी के साथ तस्वीर सामने आ गई है।

अनिल सिंह

मुंबई: करणवीर मेहरा रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर बन गए हैं। ट्रॉफी के साथ उनकी तस्वीर मीडिया के सामने आ चुकी है। आपको बता दें कि इस शो में उनके अलावा गश्मीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट भी फाइनलिस्ट बने थे।

करणवीर मेहरा रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विनर बन चुके हैं। मीडिया के सामने उनकी तस्वीर आ चुकी है। हालांकि फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होने में अभी वक्त है। लेकिन उससे पहले ही उनकी ट्रॉफी के साथ तस्वीर मीडिया में आ गई। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का खिताब अपने नाम कर लिया है।

करणवीर मेहरा ने अपने बयान में यह कहा था कि अगर वह ट्रॉफी जीतने में कामयाब होंगे तो वह अपने सिर के बाल मुंडवा देंगे और वह सिर के मूंडवाए हुए बाल के साथ नजर भी आ रहे हैं। करणवीर मेहरा की अगर बात करें तो वह करीब 18 साल से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी के शो का विनर बनने के बाद अब उनकी नजर बिग बॉस की ट्रॉफी पर होने वाली है। क्योंकि खबर यह भी है कि वो सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में भी हिस्सा ले रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या वह सलमान खान के शो में भी नजर आते हैं, खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की बात करते हुए उन्होंने बताया की असीम रियाज उनके लिए बेहतर कंपीटीटर साबित होता, लेकिन उसने शुरू में ही झगड़ा करके अपना खेल बिगाड़ दिया था।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट