बॉलीवुड

कंगना रनौत के सामने गिड़गिड़ा रहे थे रणबीर कपूर, एक्ट्रेस ने बतया क्यों ठुकराया बड़ा-बड़ा ऑफर

कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, कंगना ने एक बार फिर अपने बयान से तहलका मचा दिया है। कंगना रनौत बता रही है कि रणबीर कपूर संजू फिल्म में उनके साथ काम करने के लिए उनके सामने गिड़गिड़ा रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली और सलमान खान समेत कई लोगों की बड़ी-बड़ी फिल्मों को क्यों ठुकराया।

अनिल सिंह

मुंबई: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपने बेबाक बयान से खलबली मचा दी है। उन्होंने बयान दिया है कि रणबीर कपूर संजू फिल्म में उन्हें लेने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म, सलमान खान की फिल्म और कई बड़ी फिल्में क्यों ठुकराई है।

नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने अपने करियर और फिल्मों को ठुकराने के पीछे करण को लेकर बात की और बताया कि संजय लीला भंसाली ने उन्हें रामलीला फिल्म में आइटम नंबर करने के लिए बुलाया था लेकिन कंगना रनौत ने आइटम नंबर करने से साफ मना कर दिया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि चाहे भंसाली बुला ले, चाहे कोई और मैं नहीं कर सकती आइटम नंबर। उस वक्त लोगों ने यह कहा कि पागल है, जो भंसाली को मना कर रही है। लेकिन कंगना का यह कहना था कि बहुत जरूरी है कि हम औरत को कैसे दिखाते हैं पहले इसको समझना चाहिए।

इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने यह भी कहा कि संजू फिल्म का ऑफर उन्हें किया गया था और इसके लिए खुद रणबीर कपूर उनके पास आकर गिड़गिड़ाए थे, लेकिन कंगना ने साफ मना कर दिया था, कंगना इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा है कि वह किसी भी फिल्म में कभी भी आइटम डांस नहीं करेंगी।

कंगना रनौत में इंटरव्यू में आगे यह भी कहा कि भारतीय फिल्मों का स्तर गिरता जा रहा है। महिला की सुरक्षा पर एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्मों में महिला को खाने पीने की चीजों की तरफ परोसा जाता है, जो निंदनीय है। मीडिया में भी इसकी आलोचना की जानी चाहिए। भारतीय सिनेमा कहीं ना कहीं युवाओं को महिला के प्रति नजरिए को लेकर भ्रमित कर रहा है। इस तरह का आरोप कंगना इंटरव्यू के दौरान लगाते हुए नजर आई हैं। कंगना इससे पहले भी यह बता चुकी हैं कि उन्हें सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' का भी ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने वह फिल्में भी ठुकरा दी थी।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमत में मजबूती, केंद्रीय बैंक और एशियाई मांग बढ़ी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?