बॉलीवुड

नुकसान के बावजूद कंगना रनौत ने खरीदी 3 करोड़ की लग्जरी कार, फेक लेडी बोल रहे हैं लोग !

कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर फेक लेडी बुलाया जा रहा है। दरअसल कंगना रनौत ने इमरजेंसी फिल्म रिलीज न होने की वजह से नुकसान की बात कही थी और वह अपना बंगला बेचते हुए नजर आई थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपए की लग्जरी कर खरीदी है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें फेक लेडी बुलाया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

अनिल सिंह

मुंबई: कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर झूठा कह कर बुलाया जा रहा है। दरअसल इमरजेंसी की रिलीजिंग डेट टलने की वजह से उन्होंने नुकसान होने की बात कही थी। लेकिन अब एक्ट्रेस 3 करोड रुपए की लग्जरी कर खरीदने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक बंगला बेचा था जिसके लिए उन्होंने कहा था कि वह इससे इमरजेंसी फिल्म की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करेंगी। लेकिन कंगना ने अब 3 करोड़ रुपए की कर खरीदी है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना जा रही है और उन्हें झूठा बताया जा रहा है।

3 करोड रुपए की लग्जरी कार के साथ कंगना की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोग उनकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल ही में कंगना रनौत ने यह जानकारी दी थी कि इमरजेंसी फिल्म रिलीज ना हो पाने की वजह से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जिसकी वजह से उन्हें अपना एक बंगला बेचना पड़ा जो करीब 32 करोड रुपए में बिका था। नुकसान की बात बताने के बावजूद अब एक्ट्रेस तीन करोड़ रुपए की कार खरीदने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। अब लोग उनकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें फेक लेडी कहकर बुलाया है।

कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल फिल्म पर विवाद होने की वजह से पहले सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने के लिए शर्त लगा दी थी। इसके बाद कंगना रनौत ने कोर्ट का रुख किया। फिर भी सेंसर बोर्ड अपनी ही मांग पर अड़ा हुआ नजर आ रहा है। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब उसकी रिलीजिंग डेट पर संशय बना हुआ है। फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारे में कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन फिल्म के विवाद के बीच नई कार की खरीदी को लेकर कंगना इस समय चर्चा में आ गई हैं।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच