बॉलीवुड

स्टॉर्म राइडर रिव्यू: जैकलीन फर्नांडिस बनी सिंगर, मधुर आवाज के दीवाने हुए फैंस

जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर और अपने नए म्यूजिक वीडियो स्टॉर्म राइडर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल जैकलीन ने पहली बार सिंगिंग में हाथ आजमाया है और वह स्टॉर्म राइडर नाम के गाने में सिंगिंग करते हुए नजर आई हैं। वहीं दूसरी तरफ सुकेश के खत को लेकर भी जैकलीन की चर्चा हो रही है।

अनिल सिंह

मुंबई: जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर को लेकर इस समय सुर्खियों में हैं। दरअसल सुकेश चंद्रशेखर ने एक खत लिखा है जिसमें उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस को लेकर अपनी तड़प जाहिर की है। लेकिन जैकलीन इस समय अपने नए गाने को लेकर भी सुर्खियों में हैं। स्टॉर्म राइडर म्यूजिक वीडियो में उन्होंने अपनी मधुर आवाज दी है और फैंस उनके आवाज के दीवाने हो गए हैं।

जैकलीन फर्नांडिस को लेकर सुकेश चंद्रशेखर ने एक लेटर लिखा है। लेटर में सुकेश ने जैकलीन को बेबी गर्ल बुलाते हुए एक्ट्रेस के लिए एक गाना डेडिकेट किया है। जिससे जैकलीन को लेकर सुकेश की तड़प का अंदाजा लगाया जा रहा है। सुकेश के इस खत को लेकर जैकलिन चर्चा में आ गई हैं।

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की उन कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काफी मेहनत करके एक मुकाम हासिल किया है। उनके प्रशंसकों को लगता है जैकलीन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। जैकलीन का नया गाना इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गीत में जैकलीन ने अपनी आवाज दी है और जैकलीन की मधुर आवाज सुनकर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस जैकलीन की आवाज की तारीफ कर रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि इंडी पॉप इंडस्ट्री में आपका स्वागत है।

जैकलीन फर्नांडिस इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'किक' में नजर आ चुकी हैं। वहीं उन्होंने ढिशुम फिल्म में भी गजब की एक्टिंग की थी। जैकलीन फर्नांडिस के काम की अगर बात की जाए तो वह आखिरी बार 2022 में फिल्म सर्कस में नजर आई थी। वहीं वह अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, रवीना टंडन और अरशद वारसी भी होंगे। वहीं दूसरी तरफ सोनू सूद के साथ उनकी फिल्म 'फतेह' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी