बॉलीवुड

23 साल पहले दी थी सुपरहिट फिल्म, हिमांशु मलिक को 'उलझ' में देख खुश हुए फैंस

2001 में रिलीज हुई फिल्म 'तुम बिन' में हिमांशु मलिक ने दर्शकों का दिल जीता था, वो सुपरहिट साबित हुई थी, लेकिन उस फिल्म के बाद हिमांशु मलिक का करियर उड़ान नहीं भर पाया और अब 23 साल बाद अचानक 'उलझ' फिल्म में उन्हें देख फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हिमांशु मलिक का लुक पूरी तरह से बदल गया है। ऐसे में उन्हें देख लोग हैरान भी रह गए। आइए जानते हैं कौन है हिमांशु मलिक।

अनिल सिंह

मुंबई: हिमांशु मलिक 2001 में आई फिल्म 'तुम बिन' की वजह से सुर्खियों में आए थे। लेकिन बॉलीवुड में वह पॉपुलर नहीं हो पाए। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। लेकिन कोई भी फिल्म हिट साबित नहीं हुई। धीरे-धीरे हिमांशु मलिक गुमनामी में खो गए, लेकिन 23 साल बाद उन्हें बड़े पर्दे पर वापसी करते देख उनके फैंस खुश हैं, उन्हें देखकर लोगों की हैरानी का भी ठिकाना नहीं था, क्योंकि उनमें काफी बदलाव दिखाई दे रहा है, बहुत से लोगों ने उन्हें पहचाना भी नहीं, लेकिन अब लोग उनके बारे में जानकारी निकाल रहे हैं।

फिल्म 'उलझ' 2 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी को पसंद किया जा रहा है। जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, मेयांग चांग और राजेश तेलंग अहम भूमिका में हैं। वहीं इस फिल्म में हिमांशु मलिक भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त भी वह टीम के बाकी सदस्यों के साथ दिखाई दिए थे।

कौन हैं हिमांशु मलिक

हिमांशु मलिक का जन्म 31 अक्टूबर 1973 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में ही हुई लेकिन एक्टिंग के सिलसिले में वह मुंबई पहुंच गए। करियर की शुरुआत में उन्होंने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया।

आफरीन गीत के वीडियो में हैं हिमांशु

कम ही लोग जानते हैं कि वह नुसरत फतेह अली खान के गीत आफरीन के वीडियो में नजर आते हैं। इतना ही नहीं वह सोनू निगम के कई एल्बम में नजर आ चुके हैं। हिमांशु ने अपने करियर की शुरुआत 'कामसूत्र' फिल्म से की थी जिसमें रेखा ने अहम भूमिका निभाई थी।

रामगोपाल वर्मा के साथ हिमांशु ने किया काम

हिमांशु मलिक रामगोपाल वर्मा की 'जंगल' फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के साथ भी नजर आए, लेकिन उन्हें असली पहचान 'तुम बिन' फिल्म रिलीज होने के बाद मिली और वह काफी लोकप्रिय हो गए।

मल्लिका शेरावत के साथ हिमांशु मलिक

मल्लिका शेरावत की 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' में भी वह नजर आए थे और उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ बोल्ड सीन भी दिया था। साल 2005 तक वह बॉलीवुड में सक्रिय रहे इस दौरान उन्होंने 'एलओसी कारगिल' और 'रक्त' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन बॉलीवुड में जब उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी, तो उन्होंने साउथ का रुख किया। वह वहां भी हिट साबित नहीं हो पाए। काफी समय से फिल्मों से वह दूर रहे, लेकिन अब उलझ में उनकी एंट्री हुई है, जिसे उनके फैंस उनकी वापसी के तौर पर देख रहे हैं।

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी

सत्य निकेतन हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में सामने आया बिल्डिंग का पूरा कनेक्शन

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा