बॉलीवुड

गुरदास मान को कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी, जानिए सिंगर की किस गलती पर मचा था बवाल

पंजाबी सिंगर गुरदास मान एक के बाद एक कई विवादों में घिरे और आखिरकार सिंगर को कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी है। गुरदास मान ने माफी के साथ-साथ जाहिर किया है कि वह किसी का भी दिल दुखाना नहीं चाहते थे। चलिए जानते हैं गुरदास मान को लेकर बवाल क्यों मचा था।

अनिल सिंह

मुंबई: मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माफी मांगी है। गुरदास मान हाथ जोड़कर और कान पकड़कर माफी मांगते हुए नजर आए। उन्होंने पंजाबी संगठन से माफी मांगी है। दरअसल गुरदास मान एक के बाद एक कई विवादों में घिरे और उनके एक गीत को लेकर बवाल मच गया था।

गुरदास मान पंजाब के मशहूर सिंगर हैं। गुरदास मान ने फिल्मों में एक्टिंग भी की है। सोशल मीडिया सहित देशभर में उनके ढेर सारे प्रशंसक हैं। लेकिन एक के बाद एक हुई कई घटनाओं ने लोगों की भावनाएं आहत की, जिसकी वजह से गुरदास मान को माफी मांगनी पड़ी। दरअसल गुरदास मान ने अपने विदेशी दौरे के वक्त उन युवाओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जो उनके शो का विरोध कर रहे थे। इस मामले को लेकर पंजाब के युवा भड़क उठे और गुरदास मान की आलोचना करते हुए नजर आए।

इतना ही नहीं इसके बाद गुरदास मान ने कहा था कि पहले हिंदी उनकी मातृभाषा है और बाद में पंजाबी, इसको लेकर भी जबरदस्त विवाद हुआ। लेकिन सबसे ज्यादा विवाद है तब हुआ जब गुरदास मान में साल 2021 में नकोदर के डेरा बाबा मुराद शाह मेले में दिए भाषण में कहा कि वहां स्थित दरगाह के लाडी साईं सिखों के तीसरे गुरु अमर दास जी के वंशज हैं।

दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गुरदास मान ने कहा है, मैं कान पकड़कर माफी मांगता हूं, मैंने सिख धर्म के लिए जो गाना गया था उसमें कुछ भी ऐसा नहीं है कि लोगों को बुरा लगे फिर भी अगर किसी को इस बात से बुरा लगा है तो मैं माफी मांगना चाहता हूं। मुझे दुख सिर्फ इस बात का है कि मैंने अपने गुरुओं के लिए गाना गाया था। मैं तो यही सोच रहा था कि पंजाबी बड़े दिलवाले होते हैं और अगर कोई गलती मुझसे हुई होगी तो मुझे माफ कर देंगे पर ऐसा हुआ नहीं।

गुरदास मान ने आगे यह कहा कि पंजाबी वह भाषा है जिन्होंने उन्हें बहुत कुछ दिया है। ऐसे में वह पंजाबी भाषा के खिलाफ नहीं हैं। गुरदास मान ने यह भी कहा कि गलती हर किसी से होती है पर इसका यह मतलब नहीं कि उनकी मां को गालियां दिया जाए। मेरे बारे में लोगों ने कहा कि ऐसे बेटे को पैदा करने वाली मां गद्दार है, तो बताइए उस समय मेरा क्या हाल हुआ होगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?