फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम  
बॉलीवुड

स्त्री 2 का दबदबा बरकरार, बॉक्स ऑफिस नहीं चल रहा वेदा और खेल खेल का जादू

स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान 15 अगस्त को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो चुकी हैं। स्त्री ने मंगलवार को 11.50 करोड़ की कमाई की है। खेल खेल में ने रिलीज के 13वें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की है। वेदा ने मंगलवार को 29 लाख रुपये की कमाई की है। तंगलान ने मंगलवार को 51 लाख रुपये की कमाई की है।

सोनाली झा

मुंबई: 15 अगस्त को स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा, तंगलान, मिस्टर बच्चन और डबल इस्मार्ट ने सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थीं। सारी फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। स्त्री 2 के आगे खेल खेल में और वेदा का हाल बेहाल हो गया है। वहीं बॉक्स ऑफिस से डबल इस्मार्ट और मिस्टर बच्चन का पत्ता कट हो गया है। तंगलान भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा और तंगलान ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की हैं।

स्त्री 2 की कमाई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 60 करोड़ रूपये की कमाई की। स्त्री ने मंगलवार को 11.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 414.55 करोड़ रूपये हो गया है।

खेल खेल में का कलेक्शन

खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। खेल खेल में ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रूपये की कमाई की। खेल खेल में ने रिलीज के 13वें दिन 80 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 24.8 करोड़ रूपया हो चूका है।

वेदा का कलेक्शन

वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। शरवरी ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना दिया हैं। वेदा ने रिलीज के पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। वेदा ने मंगलवार को 29 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.99 करोड़ रूपया हो चूका है।

तंगलान का बिजनेस

साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मालविका मोहनन और पार्वती थिरुवोथु भी अहम भूमिका निभा रही हैं। तंगलान ने रिलीज के पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की। तंगलान ने मंगलवार को 51 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का टटोल कलेक्शन 44.01 करोड़ रुपया हो चूका है।

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार