दीपक तिजोरी सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर हुए सुपरहिट, जानें अब कहा है एक्टर

दीपक तिजोरी का जन्म 28 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ था। दीपक तिजोरी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक में दीपक तिजोरी खूब छाए हुए थे। दीपक तिजोरी हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। हालांकि, एक्टर का ये सपना कभी पूरा ना हो सका था।
दीपक तिजोरी सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर हुए सुपरहिट, जानें अब कहा है एक्टर
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी का जन्म 28 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ था। दीपक तिजोरी आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। 90 के दशक में दीपक तिजोरी खूब छाए हुए थे। दीपक तिजोरी हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। हालांकि, एक्टर का ये सपना कभी पूरा ना हो सका था। हालांकि, एक्टर ने सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर सभी का दिल जीता था।

दीपक तिजोरी ने साल 1988 अपने करियर की शुरुआत फिल्म तेरा नाम मेरा नाम से की थी। हालांकि, दीपक को असली पहचान फिल्म आशिकी से मिली थी। दीपक ने इस फिल्म में राहुल रॉय के दोस्त का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्टर ने अपनी एक्टिंग से धाक जमाई है। दीपक की एक्टिंग देखकर हर कोई उनका दीवाना बन गया था।

दीपक तिजोरी का करियर

दीपक ने अपने करियर में क्रोध, आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, सड़क, जो जीता वही सिकंदर, खिलाड़ी, बेटा, अंजाम, फरेब और बादशाह जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, एक्टर को कभी भी मेन लीड रोल नहीं मिला। इसके बाद एक्टर ने एक्टिंग से दुरी बना ली। हालांकि, एक्टर एक बार फिर अपनी किस्मत को आजमाया। एक्टर ने निर्देशन के तौर पर काम किया। हालांकि यहां भी एक्टर की किस्मत साथ नहीं दे पाई।

कहा है दीपक तिजोरी

दीपक तिजोरी ने इसके बाद ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गई। अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गए। कई सालों के बाद दीपक तिजोरी को साल 2020 में आई वेब सीरीज इल्लीगल जस्टिस ऑउट ऑफ़ ऑर्डर में देखा गया। दीपक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफ की हर अपडेट शेयर करते हैं। दीपक की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com