बॉलीवुड

नवरात्रि में धूम मचाएगा आयुष्मान खुराना और पश्मीना रोशन का गरबा सॉन्ग, 'जचदी' का पोस्टर जारी

नवरात्रि से पहले आयुष्मान खुराना गरबा सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में आयुष्मान खुराना के साथ पश्मीना रोशन नजर आने वाली हैं। आयुष्मान खुराना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'जचदी' नाम के सॉन्ग का पोस्टर जारी करके यह ऐलान किया है।

अनिल सिंह

मुंबई: नवरात्रि से पहले गरबा सॉन्ग की धुन मचने लगती है, नवरात्रि से ठीक पहले कई सारे गरबा म्यूजिक वीडियो जारी किए जाते हैं। आयुष्मान खुराना भी नवरात्रि से ठीक पहले 'जचदी' नाम का गरबा सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में पश्मीना रोशन, आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएगी। कलरफुल पोस्टर आयुष्मान खुराना ने जारी किया है।

पोस्टर जारी करने के बाद से ही इस गाने को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। आयुष्मान खुराना का गाना 'जचदी' 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाला है। नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है और उससे पहले यह गाना गरबा के दौरान लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। आयुष्मान ने पश्मीना के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है। जिसमें जचदी गाने का ऐलान करते हुए वह नजर आए हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, आ रहा हूं लेकर जचदी इस नवरात्रि को और LIT बनाने, फीचरिंग स्टनिंग पश्मीना।

आयुष्मान खुराना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की अगर बात करें तो 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' में वह नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'वैंपायर ऑफ विजयनगर' और 'थांबा' जैसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। बॉर्डर टू की शूटिंग इसी साल के आखिर में शुरू हो जाएगी। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन कलाकारों में गिने जाते हैं जो अपने बल पर फिल्म को हिट करने के लिए पहचाना जाता है। उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल', 'बधाई हो' जैसी फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। 2021 में आई फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में भी उन्हें काफी पसंद किया गया। 2022 में 'डॉक्टर जी', 'एन कनेक्शन हीरो' और 'अनेक' जैसी फिल्म में उन्होंने काम किया और उनकी काफी तारीफ की गई। आर्टिकल 15 उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता