बॉलीवुड

सिंघम अगेन के राम दिल्ली की रामलीला में करेंगे रावण का दहन, दशहरा पर रिलीज होगा गाना !

सिंघम अगेन के राम (अजय देवगन) दिल्ली में रावण का दहन करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए और संभवतः फिल्म के पहले गाने की रिलीज के लिए फिल्म की टीम देश की राजधानी दिल्ली में दशहरे के मौके पर नजर आएगी। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल।

अनिल सिंह

मुंबई: दिल्ली के लाल किले पर लव कुश रामलीला में रावण का दहन करने के लिए इस बार खास मेहमान को बुलाया गया है। सिंघम अगेन की टीम यानी 'रोहित शेट्टी', 'अजय देवगन' और करीना कपूर इस मौके पर रावण का दहन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म की थीम रामायण से जुड़ी हुई है, इसीलिए फिल्म की टीम दशहरे के मौके पर फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करने जा रही है। इसी दिन सिंघम अगेन का पहला गाना भी रिलीज हो सकता है। आइए जानते हैं लव कुश रामलीला समिति की ओर से क्या कहा गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया अजय देवगन, करीना कपूर और रोहित शेट्टी को रावण दहन के लिए निमंत्रण भेजा गया था जो उन्होंने स्वीकार कर लिया है। दशहरे के मौके पर खास उत्सव में शामिल होने के लिए उन्होंने रजामंदी दे दी है। इस दौरान अर्जुन ने यह भी बताया कि वह इस समारोह को भव्य बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सिंघम अगेन की थीम रामायण से जुड़ी हुई है। ऐसे में रामलीला में रावण दहन से बेहतर फिल्म के प्रमोशन के लिए और क्या हो सकता था। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए अर्जुन सिंह ने बताया कि सिंघम अगेन की टीम को भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान पर सम्मानित करने के लिए समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया था जो उन्होंने स्वीकार कर लिया है। खबर यह भी है कि इसी मौके पर फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो सकता है।

Delhi CJP Protest LIVE: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो