बॉलीवुड

अदिति राव हैदरी का लंदन का सफर बना Suffer, 17 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसी रही ऐक्ट्रेस

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरा मंडी में नजर आई अभिनेत्री अदिति राव हैदरी को हाल ही में ब्रिटिश एयरवेज के निराशाजनक अनुभव से गुजरना पड़ा है। जिसके लिए अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। हैदरी करीब 17 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसी रही। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर काउंटडाउन वाला वीडियो भी शेयर किया है।

अनिल सिंह

मुंबई: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरा मंडी में नजर आई अदिति राव हैदरी का लंदन की यात्रा का बेहद खराब अनुभव रहा है। जहां उन्हें अपने लगेज के लिए करीब 17 घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद एक्ट्रेस आपका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और ऐक्ट्रेस ने अपने इस गुस्से को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।

ऐक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक पोस्ट साझा की है पहले पोस्ट में उन्होंने बताया 2 घंटे तक खाली लगेज बेल्ट पर इंतजार करने के बाद भी उन्हें समान नहीं मिला। दूसरी स्टोरी में अदिति राव हैदरी ने बताया जब सोशल मीडिया पर वहां की एयरलाइंस से शिकायत की तो उसके जवाब में वहां की एयरलाइंस में कहा कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके लिए एक्ट्रेस को अपनी एयरलाइंस से संपर्क करना होगा। जिस पर एक्ट्रेस में लिखा कि हीथ्रो एयरलाइंस इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रही है।

साझा किया काउंटडाउन वाला वीडियो

अगली इंस्टा स्टोरी में अदिति राव हैदरी ने इंतजार करते हुए अपना खुद का एक वीडियो टाइम के अकाउंट डाउन के साथ अपलोड किया है। जिसमें 6 घंटे से अधिक का समय बीता हुआ नजर आ रहा है। उसके बाद एक्ट्रेस ने एक और स्टोरी साझा की जिसमें करीब 15 घंटे 48 मिनट और 32 सेकंड का वक्त दिख रहा है और एक्ट्रेस में नीचे लिखा है कि 17 घंटे बीत जाने के बाद भी काउंटडाउन शुरू है।

सफर बना Suffer

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अदिति राव हैदरी का लंदन का सफर हिंदी का सफर नहीं बल्कि अंग्रेजी का सफर बन गया। वह 17 घंटे तक हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसी रही। आदिति राव हैदरी की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी हीरा मंडी सीरीज में जबरदस्त सुर्खियां बटोरी और एक्ट्रेस ने एक्टर सिद्धार्थ के साथ सगाई कर ली है। यह दोनों ही खबर की वजह से अदिति राव सुर्खियों में है और अब लंदन की यात्रा वाली यह खबर चर्चा में बन गई है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट