बॉलीवुड

किशोर कुमार की बायोपिक में होंगे आमिर खान, अनुराग बसु डायरेक्ट करेंगे फिल्म

बॉलीवुड के दिवंगत प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार पर बायोपिक बनाने का निर्णय अनुराग बसु ने लिया है और वह इस फिल्म में किशोर कुमार की भूमिका निभाने के लिए आमिर खान को रोल ऑफर कर चुके हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: आमिर खान पर्दे पर किशोर कुमार की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। अनुराग बसु ने किशोर कुमार के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने का फैसला लिया है और वह आमिर खान को किशोर कुमार की भूमिका निभाने का रोल ऑफर कर चुके हैं।

बॉलीवुड में किशोर कुमार को हरफनमौला कलाकार कहा गया, क्योंकि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग के अलावा एक्टिंग और डायरेक्शन में भी कमाल का काम किया। एक्टर का निधन हुए 30 साल से अधिक हो गया है, लेकिन उनके गाने आज भी युवाओं के जुबान पर हैं, ऐसे में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अनुराग बसु किशोर कुमार की बायोपिक बनाने का फैसला कर चुके हैं। जिसके लिए वह इस फिल्म में आमिर खान को कास्ट करना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत 2025 में होगी ऐसा कहा जा रहा है।आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी क्या अपडेट सामने आई है।

आमिर खान की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी। जिसके बाद वह लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं। 2025 में उनकी फिल्म 'सितारे जमीन' पर रिलीज होगी। खबर यह है कि सितारे जमीन रिलीज होने के बाद आमिर खान कई प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। आमिर खान को लेकर गजनी के सीक्वल की चर्चा है। तो वहीं एक सुपर हीरो वाली फिल्म की भी चर्चा तेजी से चल रही है और अब अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म जिसमें आमिर खान किशोर कुमार की भूमिका में नजर आएंगे, तेजी से सुर्खियां बटोर रही है। अब देखना यह होगा की फिल्म का औपचारिक ऐलान कब किया जाता है। खबर के मुताबिक अनुराग बसु और आमिर खान के बीच बातचीत तय हो चुकी है।

किशोर कुमार पर बनने वाली बायोपिक के बारे में यह कहा गया है कि भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले इस फिल्म को बनाया जाएगा। अनुराग बसु इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। ये बायोपिक अनुराग बसु के दिल के बेहद करीब है। अनुराग बसु ने किशोर कुमार की बायोपिक बनाने के लिए कई लोगों से संपर्क किया लेकिन बात नहीं बन पाई, पर आमिर खान को फिल्म की कहानी पसंद आई है।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान