मनोज तिवारी पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मूवीज़

मनोज तिवारी पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, फिल्मों से निकलवाने का लगाया आरोप

रानी चटर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया है कि मनोज तिवारी ने उन्हें कई फिल्मों से बाहल निकाला।

निक्की राय

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार रानी चटर्जी और मनोज तिवारी साथ में कई फिल्में कर चुके हैं। इन दोनों ने साथ में साल 2004 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसके साथ ही ये जोड़ी भी काफी हिट रही। हाल ही में रानी ने अपने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने मनोज तिवारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने मनोज तिवारी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने रानी को कई फिल्मों से बाहर निकलवाया है।

मनोज तिवारी को सपोर्टिव समझती थीं रानी चटर्जी

हाल ही में रानी चटर्जी ने यूट्यूब चैनल रियल टॉक को एक इंटरव्यू दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने मनोज तिवारी पर इस दौरान कई आरोप भी लगाए। रानी का आरोप है कि मनोज तिवारी ने उन्हें कई फिल्मों से बाहर निकलवाया। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'शुरु में मुझे लगता था वो काफी सपोर्टिव हैं। कई ऐसी फिल्में रहीं, जिसमें मुझे फाइनल किया गया, डेट्स फिक्स हो गईं और बजट तक तय हो गया, लेकिन लास्ट में मुझे ही हटा दिया गया। कुछ लोगों ने मुझे बताया कि ये मनोज तिवारी की वजह से हुआ है। पर मैं सोचती थी ऐसा कैसे हो सकता है। वो तो मुझसे इतने अच्छे से मिलते हैं। बॉम्बे आते हैं, तो मिलने के लिए घर भी आते हैं।'

फिल्म विधाता से रानी को करवाना चाहते थे बाहर

रानी ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया, 'एक बार एक फिल्म बन रही थी विधाता। मनोज तिवारी, रवि किशन, नगमा और दिनेश लाल निहरुआ हम सभी इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड थे। सारी चीजें हुई और तभी मुझे पता चला कि मुझे तो फिल्म से निकालने की बात चल रही है। तो मेरे लिए घबराहट ये हो रही थी उस वक्त कि इतनी बड़ी फिल्म से मुझे मुहूर्त पर जाने के बाद हटा दिया जाएगा, तो इसका मुझ पर कितना असर पड़ेगा। बहुत दुआ की कि ऐसा ना हो, लेकिन फाइनली इस बार भी मुझे हटा दिया गया। तब मैंने मनोज जी को कॉल किया और पूछा आपको मुझसे क्या दिक्कत है। इस पर उन्होंने कहा मुझे कोई दिक्कत नहीं है। रानी ये सब तो प्रोड्यूसर का फैसला होता है।' यह भी देखें-अनिरुद्धाचार्य महाराज को बिग-बॉस 18 में कदम रखना पड़ा भारी, लोगों से मांगते फिर रहे हैं माफी

रानी ने दिया करारा जबाव

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फिल्म से निकलवाने वाली बात पर मनोज तिवारी पूरी तरह से मुकर गए थे। रानी ने मनोज तिवारी को कॉल करके रहा, 'सुनिए यहां पर इस इंडस्ट्री में एक हीरो की इतनी ही औकात है कि वो मुझे सिर्फ एक फिल्म से निकाल सकता है और वो मेरे साथ कुछ नहीं कर सकता।'

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा