आजमगढ़ महोत्सव में अक्षरा सिंह के ठुमकों पर फैंस ने मारे जूते-चप्पल (फोटो सोर्स- X) 
मूवीज़

आजमगढ़ महोत्सव में अक्षरा सिंह के ठुमकों पर फैंस ने मारे जूते-चप्पल, प्रोग्राम में मची अफरा-तफरी, भीड़ ने मचाया बवाल

आजमगढ़ महोत्सव के आखिरी दिन भोजपुरी की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अपनी परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन इवेंट के बीच में ही बवाल मच गया। अक्षरा अपने जबरदस्त गानों से धमाल मचा ही रही थीं कि भीड़ उनपर हावी हो गई और जूते-चप्पल चलाने लगी। आइए जानें पूरा मामला....

निक्की राय

आजमगढ़: यूपी में आजमगढ़ महोत्सव को लेकर धूम मची हुई है। अब तक कई भोजपुरी स्टार्स इवेंट में परफॉर्म कर चुके हैं। वहीं, इवेंट के आखिरी दिन भोजपुरी की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को अपनी परफॉर्मेंस देनी थी, लेकिन इवेंट के बीच में ही बवाल मच गया। अक्षरा अपने जबरदस्त गानों से धमाल मचा ही रही थीं कि भीड़ उनपर हावी हो गई और जूते-चप्पल चलाने लगी। जैसे ही एक्ट्रेस ने गानों पर ठुमका लगाना शुरु किया वैसे ही भीड़ ने उन पर जूते और चप्पलों की बरसात कर दी। भीड़ ने काफी शोर मचाया और हूटिंग भी की। आइए जानें पूरा मामला....

अक्षरा सिंह पर चले जूते-चप्पल

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के स्टेज पर चढ़ते ही आजमगढ़ महोत्सव में बवाल हो गया। Akshara Singh कॉन्सर्ट में अपनी परफॉर्मेंस दे ही रही थीं कि बीच में अचानक भीड़ ने उन पर जूते-चप्पलों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन पर पानी की बोतलें भी फेंकी गई। मामले को संभालते हुए पुलिस कर्मियों ने लाठी चार्ज किया। पुलिस जहां मामले को शांत करवाने की कोशिश कर ही रही थी कि उन पर भी जूते फेंके गए।

अक्षरा सिंह हुई बेहद नाराज

इस मामले में अक्षरा का नाराज होना लाजमी था। महोत्सव के बीच गाना बंद करके एक्ट्रेस वहां से नाराज होकर चली गईं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा को देखने के लिए जितनी भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी, उतने ही लोगों ने इस इवेंट में बवाल भी मचाया। आलम यहीं नहीं थमा, लोगों ने आगे कुर्सियां भी तोड़ीं। पूरे मामले को शांत करवाने में पुलिस के भी छक्के छूट गए। जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा एक्ट्रेस वहां से तुरंत निकल गईं। हालांकि आधे घंटे के बाद मामले को शांत करवाया गया और फिर से एक्ट्रेस ने अपनी परफॉर्मेंस दी। जिसके बाद वहां मौजूद लोग उनके गानों पर झूम उठे। यह भी देखें-‘देवरा’ का प्री-रिलीज इवेंट हुआ रद्द, अफरा-तफरी से बुरी तरह भड़की पब्लिक, सोशल मीडिया पर काटा बवाल

पास से अक्षरा को देखने के लिए मचा बवाल

जैसे ही रात 9 बजे एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के स्टेज पर आने की अनाउंसमेंट हुए भीड़ में आगे आने की होड़ मच गई। दरअसल हर कोई एक्ट्रेस को पास से देखना चाहता था और स्टेज के करिब आना चाहता था। इससे धक्का-मुक्की बढ़ गई और लोगों ने गुस्से में बवाल काटना शुरु कर दिया।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा