CB की कार्रवाई में मिला हेरोइन व डोडा पाउडर (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

यवतमाल में ड्रग्स वाली 'दावत' का भंडाफोड़: हाईवे के ढाबे से 3.35 लाख की हेरोइन और डोडा पाउडर जब्त; 2 गिरफ्तार

Yavatmal LCB Raid: नागपुर-तुलजापुर हाईवे के दशमेश पंजाबी ढाबे पर छापा। 18 ग्राम हेरोइन और 27 किलो डोडा पाउडर जब्त। आर्णी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

प्रिया जैस

Dashmesh Punjabi Dhaba Nagpur Highway: यवतमाल जिले में आर्णी पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले नागपुर-तुलजापुर हाइवे से सटे ढाबे पर नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही थीं। जिसका पर्दाफाश एलसीबी की टीम ने करते हुए 18.15 ग्राम हेरोइन व 27 किलो 721 ग्राम डोडा पावडर सहित लाखों रुपयों का माल जब्त करने में सफलता हासिल की।

यवतमाल एलसीबी की टीम 18 फरवरी को पुसद उपविभाग में गश्त लगा रही थीं। इसी बीच एलसीबी टीम को खबर मिली कि आर्णी पुलिस थाना क्षेत्र में सरबजीतसिंह उर्फ करण ढिलोन अपने सकुली परिसर के नागपुर-तुलजापुर हाइवे से सटे दशमेश पंजाबी ढाबे से हेरोइन व डोडा पाउडर बेचने की खबर मिली।

इसके बाद एलसीबी की टीम ने वरिष्ठों के आदेश पर रात के समय ढाबे पर छापेमारी की। इस समय सरबजीतसिंह उर्फ करण भुट्टासिंह ढिलोन, जागीरसिंह मुख्यारसिंह सिंधु की तलाशी लेने पर उनके पास से 18.15 ग्राम हेरोइन व 27 किलो 721 ग्राम डोडा पाउडर व अन्य सामग्री सहित 3 लाख 35 हजार 245 रुपयों का माल जब्त किया।

दोनों आरोपी आर्णी पुलिस के हवाले

इसके बाद दोनों को अगली कार्रवाई के लिए आर्णी पुलिस के हवाले किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात, दारव्हा उपविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धेश्वर भोरे, एलसीबी पुलिस निरीक्षक सतीश चवरे के मार्गदर्शन में एपीआई धीरज बांडे, मनीष गावंडे, शरद लोहकरे, संतोष भोरगे, कुणाल मुंडोकार, तेजाब रणखांब, सुभाष जाधव, रमेश राठोड, सुनील पंडागले, रविंद्र श्रीरामे, राजेश जाधव, आर्णी नायब तहसीलदार संतोष आदगुलवाड, कृषि अधिकारी आनंद बदखल ने की।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है