Yavatmal District Food Processing Units( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
यवतमाल

PMFME योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार, 27.45 करोड़ निवेश, 10.52 करोड़ अनुदान से बदली तस्वीर

Yavatmal District Micro Enterprises: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत यवतमाल में 816 परियोजनाएं मंजूर हुईं। 27.45 करोड़ निवेश से 1935 लोगों को रोजगार मिला।

अंकिता पटेल

Yavatmal District Food Processing Units: यवतमाल केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (PMFME) योजना के अंतर्गत जिले में वर्ष 2020-21 से 26 फरवरी 2025 तक कुल 816 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

इन परियोजनाओं पर 27.45 करोड़ रुपये का कुल निवेश हुआ है, जबकि 10.52 करोड़ रुपये का अनुदान वितरित किया गया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से 1935 लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। यहां बता दें कि मसाला उद्योग में सर्वाधिक 458 परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिससे 578 लोगों को रोजगार मिला।

मिठाई गोड प्रसंस्करण उद्योग की 115 परियोजनाओं से 140 लोगों को रोजगार मिला। दलहन आधारित 106 इकाइयों के माध्यम से 206 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अन्य श्रेणी (काजू, गुड़, खजूर, गन्ना, नींबू, मशरूम, बेकरी आदि) की 76 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनसे 383 लोगों को रोजगार मिला।

दुग्ध प्रसंस्करण उद्योग की 36 परियोजनाओं से 567 लोगों को रोजगार मिला, जबकि तेलचाना परियोजना की 25 इकाइयों से 61 लोगों को काम मिला। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 725 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इनमें से 173 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि 206 प्रस्ताव ऋण स्वीकृति के लिए लंबित हैं। प्रशासन के अनुसार, इस योजना के माध्यम से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को गति मिली है।

173 प्रस्तावों को दी गई है मंजूरी

संपूर्ण जिले में पीएमएफएमई योजना से किसानों को लाभ हो रहा है। जिले के अधिकतर किसान केवल फसल उत्पादक ना रहते हुए प्रक्रिया के माध्यम से उद्योजक बनते जा रहे है।

जितना भी लक्ष्य रखा है, उस लक्ष्य तक पहुंचने की दिशा में हम कदम बढ़ा रहे है, इस साल भी 725 प्रस्ताव प्राप्त हुए है। जिनमें से 173 प्रस्तावों को मंजूरी दी जा चुकी है। युवा और किसान इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

- जिला कृषि अधीक्षक कृषि अधिकारी, मनोज ढगे

SIR Row: सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं को झटका, कागजी कमियों के कारण सुनवाई टली

Delhi Protest: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर दिल्ली पुलिस को अदालत ने किया तलब, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर तक टली

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव