तुअर दाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)  
यवतमाल

यवतमाल मंडियों में आवक बढ़ने से दाम गिरे, तूर और सोयाबीन सहित प्रमुख फसलों के भाव में गिरावट

Yavatmal News: यवतमाल की मंडियों में छुट्टियों के बाद भारी आवक से सोयाबीन और तुअर के दामों में 400 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। ट्रैक्टरों की लंबी कतारों के कारण निजी बाजारों में प्रवेश रोकना पड़ा।

रूपम सिंह

Yavatmal APMC Soybean Price Drop News: सरकारी छुट्टियों और मार्च अंत की पृष्ठभूमि में पिछले 15 दिनों में केवल 5 दिनों तक ही कृषि उपज मंडियों में नीलामी हो सकी। इससे बिना बिके माल का ढेर लग गया और सोमवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आवक बढ़ने से खुले बाजार में दामों पर दबाव बना और तूर व सोयाबीन सहित अधिकांश फसलों के भाव गिरते दिखाई दिए। रविवार शाम से ही किसान अपना माल लेकर मंडियों की ओर पहुंचने लगे थे। सोमवार की नीलामी में शामिल होने के लिए रात से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और मालवाहक वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

यवतमाल शहर की चिंतामणि निजी बाजार समिति में क्षमता से अधिक माल पहुंचने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों का प्रवेश रोकना पड़ा, जिससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस बीच, एक ही दिन में बड़ी मात्रा में आवक होने से व्यापारियों ने खरीद दर कम रखे, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ा। तुअर और सोयाबीन के दामों में गिरावट दर्ज की गई। अपेक्षित भाव नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है।

इस स्थिति ने नीलामी दिनों के बेहतर नियोजन और भंडारण सुविधाओं की आवश्यकता को उजागर किया है। शुक्रवार को सोयाबीन का भाव 5100 से 5760 रुपये प्रति क्विंटल था, जो सोमवार को घटकर 5100 से 5707 रुपये प्रति क्विंटल रह गया, यानी लगभग 53 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। अच्छी गुणवत्ता वाले बीजाई सोयाबीन को 5600 से 5700 रुपये मिले, जबकि अन्य सोयाबीन 5100 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल बिके।

तुअर का भाव भी गिरा

शुक्रवार को तुअर को 7900 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला था, जो सोमवार को 6800 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल रह गया, यानी 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट हुई। वहीं, चने का भाव सोमवार को 4800 से 5275 रुपये प्रति विवंटल रहा, जो शुक्रवार को 5325 रुपये प्रति क्विंटल तक था।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा