यवतमाल में युवक की हत्या (डिजाइन फोटो) 
यवतमाल

Yavatmal News: जुए की बाजी बनी मौत की वजह, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Yavatmal Crime: यवतमाल में एक हत्या की गुत्थी सुलझी नहीं कि पुलिस के सामने एक और हत्याकांड सामने आ गया। वणी शहर में जुआ खेल रहे युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा की हत्या का कारण बन गया।

प्रिया जैस

Yavatmal Crime News: यवतमाल जिले के वणी शहर के समीपवर्ती गणेशपुर में मामूली विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया और उसकी परिणीति युवक की हत्या में हो गयी। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार, 20 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे घटी। मृतक की पहचान संजय प्रभाकर कावरे (42), निवासी गणेशपुर के रूप में हुई है।

वहीं पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में गणेशपुर आरोपी संदीप सूर्यभान इसापुरे (40) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गणेशपुर स्थित श्मशानभूमि परिसर में आरोपी और मृतक अन्य लोगों के साथ जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई। विवाद बढ़ता चला गया और देखते ही देखते स्थिति हाथापायी तक पहुंच गई।

लहूलुहान संजय मौके पर ढेर

हाथापायी के दौरान आरोपी संदीप इसापुरे ने समीप पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर सीधे संजय कावरे के सिर पर दे मारा। जोरदार चोट लगने से संजय लहूलुहान होकर मौके पर ही ढेर हो गया। सिर फटने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही वणी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और हालात काबू में किए। आरोपी संदीप को मौके से ही हिरासत में लिया गया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा कर ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

3 दिनों में हत्या का दूसरा मामला

गौरतलब है कि महज दो दिन पहले ही वणी थाने के अंतर्गत मंदर गांव क्षेत्र के एक लेआउट में अज्ञात हत्यारों ने एक 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर दी थी। उस मामले की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि गणेशपुर में फिर से हत्या की घटना घट गई।

कानून-व्यवस्था पर सवाल

लगातार हो रही हत्या की वारदातों ने क्षेत्र की कानून एवं व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का वातावरण है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से अधिक गस्त बढ़ाने और अवैध जुआ अड्डों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 5 की मौत, बिजली काटी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें

Explainer: दिल्ली क्यों बनती जा रही मौत की राजधानी, हर साल सैकड़ों घटनाएं; फिर भी नहीं सुधरे हालात, वजह क्या?