यवतमाल वनवृत्त प्रतीकात्मक फोटो सोर्स: सोशल मीडिया) 
यवतमाल

यवतमाल वनवृत्त में बड़ी पदोन्नति; 32 वनरक्षक बने वनपाल, मुख्य वन संरक्षक किशोर मानकर ने जारी किए आदेश

Yavatmal News: यवतमाल वनवृत्त में 32 वनरक्षकों को वनपाल पद पर पदोन्नति दी गई है। मुख्य वन संरक्षक डॉ. किशोर मानकर ने चयन समिति की बैठक के बाद 21 कर्मचारियों की तत्काल नियुक्ति के आदेश जारी किए।

रूपम सिंह

Yavatmal Forest Department News: यवतमाल वनवृत्त के अंतर्गत 32 वनरक्षकों को वनपाल पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक डॉ. किशोर मानकर ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय सोमवार, 13 अप्रैल को आयोजित पदोन्नति समिति की बैठक में लिया गया। जानकारी के अनुसार, सितंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच रिक्त होने वाले पदों को ध्यान में रखते हुए मुख्य वन संरक्षक के कार्यालय में यह बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अमरावती सामाजिक वनीकरण के उपवन संरक्षक सुमित कुमार, वाशिम के उपवन संरक्षक अभिजीत वायकोस, पांढरकवडा के विभागीय वन अधिकारी उत्तम फड तथा सदस्य सचिव प्रविण जाट उपस्थित थे। पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान कुल 48 वनरक्षकों के साथ 1 लेखापाल, 4 लिपिक, 4 चपरासी और 1 वाहन चालक की पात्रता की जांच की गई।

इसमें शैक्षणिक योग्यता, विभागीय परीक्षा के परिणाम, गोपनीय रिपोर्ट, संपत्ति विवरण और किसी भी प्रकार के न्यायालयीन प्रकरण या लंबित जांच की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति की सिफारिश के आधार पर न केवल वनरक्षकों, बल्कि अन्य संवर्ग के कर्मचारियों को भी पदोन्नति का लाभ दिया गया। इनमें से 21 कर्मचारियों को तत्काल पदस्थापना दी गई है, जबकि अगस्त 2026 तक रिक्त होने वाले 11 पदों पर नियुक्ति के साथ कुल 32 कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर मिला है।

पारिवारिक परिस्थितियों का भी ध्यान

पदोन्नति के दौरान कर्मचारियों की पारिवारिक परिस्थितियों का भी विशेष ध्यान रखा गया, पति-पत्नी एकीकरण, पूर्व सैनिक कोटा, विशेष कौशल और पारिवारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पदस्थापना की सिफारिश की गई। इसके अनुसार मुख्य वन संरक्षक ने 21 वनपालों की तत्काल नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा