(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
यवतमाल

यवतमाल बैंक स्कैम: फरार आरोपी थाने में आने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Yavatmal News:यवतमाल में 242 करोड़ घोटाले की आरोपी शुभांगी ढोले-ठाकरे फरार होने के बावजूद थाने पहुंची और शिकायत दर्ज की। निवेशकों ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

आकाश मसने

Yavatmal Bank Scam News: यवतमाल जिले के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक के घोटाले में आरोपी महिला को जमानत नहीं मिली थी, फिर भी वह अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में आ गई। वह पुलिस रिकॉर्ड पर फरार होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं की गई, ऐसा आरोप निवेशक अतुल जगताप और सुरेश शिंदे पाटिल ने 21 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि संचालक मंडल और अधिकारियों ने मिलकर 242 करोड़ का घोटाला किया। विशेष लेखा परीक्षक के आदेश पर गंभीर प्रकृति के अपराध दर्ज किए गए। विशेष दल गठित होने के बावजूद मुख्य आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे है।

महिला आरोपी पुलिस रिकॉर्ड में फरार

दो मामलों में आरोपी महिला कर्मचारी शुभांगी ढोले-ठाकरे पुलिस रिकॉर्ड पर फरार हैं। वास्तविकता में वह बैंक में रोज उपस्थित होकर घोटाले के सबूत नष्ट करने का काम कर रही हैं, ऐसा भी आरोप प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया गया।

इस मामले को उजागर करने के लिए हम बैंक गए और शुभांगी ढोले का फोटो लिया। इसके साथ ही बैंक के आरोपी संचालक ज्योति अशोक येरावार और अर्बन बैंक कर्मचारी मनीष गंजीवाले भूमि अभिलेख विभाग में चल रहे न्यायालयीन मामलों में हर तारीख पर उपस्थित रहते हैं। इसका भी प्रमाण फोटो और संबंधित दस्तावेज के रूप में जमा किया गया है।

इस गंभीर प्रकरण की शिकायत गृह विभाग के सचिव डॉ. इकबाल सिंह चहल, जिला पुलिस अधीक्षक और सहकार आयुक्त से की गई है, ऐसा अतुल जगताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया।

शुभांगी ढोले-ठाकरे 19 नवंबर को अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में आईं। वहां उन्होंने अतुल जगताप द्वारा बैंक में फोटो खींचे जाने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर थानेदार नरेश रणधीर ने तुरंत अतुल जगताप को थाने बुलाकर दबाव बनाया। हालांकि, सवाल यह उठता है कि फरार आरोपी थाने में आकर शिकायत कैसे कर सकती है? ऐसे में जगताप ने आरोप लगाया कि पुलिस व्यवस्था केवल राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा