यवतमाल सड़क मरम्मत एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

यवतमाल के राजा की सरकार को नोटिस, खराब सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे, गणेश मंडल ने दी चेतावनी

Yavatmal Ka Raja Ganesh Mandal On Road Potholes: यवतमाल में गणेशोत्सव से पहले खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर राजा नवयुवक गणेश मंडल ने सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Ka Raja Ganesh Mandal Legal Notice High Court: यवतमाल शहर के प्रसिद्धयवतमाल के राजा नवयुवक गणेशोत्सव मंडल ने खराब सड़कों के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को कानूनी नोटिस जारी किया है। गणेशोत्सव से पहले शहर की प्रमुख और आंतरिक सड़कों की तत्काल मरम्मत करने की मांग नोटिस के माध्यम से की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल करने की चेतावनी दी गई है। शहर की कई मुख्य और आंतरिक सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गणेशोत्सव के दौरान निकलने वाली विशाल शोभायात्राओं और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दुर्घटनाओं की आशंका जताई गई है। मंडल ने बताया कि पिछले वर्ष भी नगर परिषद प्रशासन द्वारा समय पर सड़क मरम्मत नहीं किए जाने के कारण यवतमाल के राजा नवयुवक गणेशोत्सव मंडल ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने खर्च से शोभायात्रा मार्ग के कई गड्डों को भरने का कार्य किया था, ताकि नागरिकों को परेशानी न हो। मंडल की ओर से अधिवक्ता पायल मुनेश्वर ने जारी कानूनी नोटिस में मुंबई उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका क्रमांक 71/2013 के आदेश का हवाला दिया है।

गणेशोत्सव से पहले सड़कें ठीक करने की मांग

नोटिस में कहा गया है कि नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कें मिलना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मूलभूत अधिकार का हिस्सा है। संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराए। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि 4 अगस्त को गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में शहर की सड़कों की तत्काल मरम्मत को लेकर नगर परिषद यवतमाल को लिखित निवेदन दिया गया था। लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसे नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन और न्यायालय के आदेश की अवहेलना बताया गया है।

प्रशासन की अगली प्रतिक्रिया पर ध्यान

अधिवक्ता पायल मुनेश्वर ने 17 अगस्त को राज्य शासन के नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और नगर परिषद के मुख्याधिकारी को यह कानूनी नोटिस भेजी है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि गणेशोत्सव से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो यवतमाल के राजा नवयुवक गणेशोत्सव मंडल की ओर से नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ रिट याचिका दाखिल की जाएगी। अब इस नोटिस पर प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर नागरिकों की नजरें ईटिकी हुई हैं। गणेशोत्सव को अब कुछ ही दिन शेष हैं।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस