यवतमाल सोलर सायरन (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

Yavatmal News: यवतमाल में 3,500 किसानों को मिलेंगे सोलर सायरन, वन्य प्राणियों से फसल को बचाने की पहल

Yavatmal Solar Siren: यवतमाल के वणी, मारेगांव और झरी-जामनी तहसील के 3,500 किसानों को वन्य प्राणियों से फसल बचाने के लिए सोलर सायरन दिए जा रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Crop Protection From Wild Animals: यवतमाल जिले के वणी विधानसभा क्षेत्र के वणी, मारेगांव और झरी-जामनी तहसील के किसानों को वन्य प्राणियों से होने वाले फसल नुकसान से राहत दिलाने के उद्देश्य से खनिज निधि के तहत सोलर सायरन का वितरण किया गया। करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से 3500 किसानों को सोलर सायरन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसका वितरण वणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय देरकर के हाथों किया गया।

इस योजना के लिए किसानों के आवेदन ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया माहिम नामक संस्था को सौंपी गई थी। इसमें कृषि तंत्रज्ञान व्यवस्थापन यंत्रणा (आत्मा), यवतमाल तथा कृषि उन्नति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, यवतमाल का योगदान बताया गया है। हालांकि, सोलर सायरन यंत्रों के वितरण के दौरान वाटप प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आने से वणी, मारेगांव और झरी-जामनी क्षेत्र के कई किसान सोलर सायरन प्राप्त किए बिना ही वापस लौट गए।

योजना किसानों के लिए उपयोगी

वहीं, अनेक किसानों को इस योजना की पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने के कारण वे आवेदन या लाभ लेने से वंचित रह गए, बताया जाता है कि एक सोलर सायरन यंत्र की कीमत लगभग 8 - हजार रुपए है। वन्य प्राणियों से फसलों की रक्षा के लिए यह योजना किसानों के लिए उपयोगी मानी जा रही है। ऐसे में योजना से वंचित किसानों को भी विधायक संजय दरकर इसका लाभ दिलाएंगे क्या, यह सवाल किसान वर्ग की ओर से उठाया जा रहा है।

जंगल से सटे किसानों को दिया लाभ

विधायक संजय देरकर ने कहा कि वणी विधानसभा क्षेत्र के तीनों तहसीलों का ज्यादातर हिस्सा जंगलों से सटा हुआ है जिस वजह से क्षेत्र के किसानों की फसल वन्य प्राणी नष्ट कर किसानों का आर्थिक नुकसान करते है इस उद्देश्य से खनिज विकास निधि के तहत मैं ने यह फंड लाकर यह सोलर सायरन यंत्र का वितरण किया है।

सांसद का नाम नहीं होने से कांग्रेस में चर्चा

वहीं, सोलर सायरन वितरण कार्यक्रम में सांसद प्रतिभा धानोरकर का प्रोटोकॉल के अनुसार नाम नहीं होने की बात सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है। खनिज निधि से संचालित इस योजना के कार्यक्रम में सांसद का नाम और भूमिका क्यों नहीं दिखाई दी, इसे लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। अब योजना से वंचित किसानों को दोबारा सोलर सायरन उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं और किसानों की शिकायतों का समाधान किस तरह किया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी