Vidarbha Sahitya Sangh (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

विदर्भ साहित्य संघ यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सतपाल सोवले ने की पदाधिकारियों की घोषणा

New Executive Committee Yavatmal : विदर्भ साहित्य संघ, यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। शाखाध्यक्ष डॉ. सतपाल सोवले की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Vidarbha Sahitya Sangh: विदर्भ साहित्य संघ, नागपुर के मार्गदर्शक निर्देशों के अनुसार यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी हाल ही में घोषित की गई थी। शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सतपाल सोवले की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में वर्ष 202631 की अवधि के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

विदर्भ साहित्य संघ की यवतमाल शाखा के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सोवले ने बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर एड. जीवन पाटिल और नितीन पखाले तथा सचिव पद पर प्रा. डॉ. ताराचंद कंठाले का चयन किया गया है।

नए पदाधिकारियों का चयन

बैठक की शुरुआत में विदर्भ साहित्य संघ, नागपुर के निर्देशानुसार एड. जीवन पाटील तथा शाखाध्यक्ष के प्रस्ताव पर अनिरुद्ध पांडे को स्वीकृत सदस्य के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया और उन्हें बैठक की कार्यवाही में सहभागी बनाया गया। इसके बाद घोषित अन्य पदाधिकारियों में सहसचिव के रूप में धनंजय पांडे और विद्या खडसे, कोषाध्यक्ष के रूप में प्रा. अतुलकुमार सारडे, कार्यक्रम प्रमुख के रूप में डॉ. ललिता घोडे तथा प्रचार प्रमुख के रूप में विनोद भगत का चयन किया गया है।

सर्वसम्मति से प्रस्ताव मंजूर

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनिरुद्ध पांडे और मोरेश्वर पुंडशास्त्री जिम्मेदारी संभालेंगे। शाखा की स्थानीय कार्यकारिणी में केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र पुनसे और विवेक कवठेकर आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

शाखा को उचित दिशा प्रदान करने के लिए प्रा. डॉ. रमाकांत कोलते, मदन येरावार और श्रीधर देशपांडे को आमंत्रित मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है। संपूर्ण सभा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग

दीपावली में अबतक 6 लाख करोड़ का व्यापार, वोकल फॉर लोकल बनी ग्राहकों की पहली पसंद

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र