चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
यवतमाल

पहले से परिणाम तय? भाजपा के 'सेटिंग' राजनीति पर उठे सवाल, बावनकुले के 51% मतदान दावे से मची हलचल

Maharashtra Local Body Elections: वणी नगर पालिका चुनाव में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के 51% वोट दावे से बवाल। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया, जनता में संदेह गहरा।

प्रिया जैस

Vani Elections: विधानसभा चुनाव में हुए पराजय का बदला नगर पालिका चुनाव में लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। इसी बीच महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा मतदान से पहले ही "भाजपा को 51% वोट मिलेंगे जैसे सटीक अनुमान ने वणी के राजनीतिक माहौल में जबरदस्त खलबली मचा दी है।

विपक्ष ने इस बयान को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान बताते हुए कहा कि मतदान से पहले ही प्रतिशत बताना चुनाव प्रणाली को खुली चुनौती देना है। 29 नवंबर को शहर के सरकारी मैदान में हुई भाजपा की सभा में बावनकुले ने 51 टक्के मतदान मिलने का दावा किया था। विपक्ष का आरोप है कि यह बयान "सेटिंग राजनीति का खुला प्रदर्शन" है।

पहले से परिणाम की जानकारी?

लोगों ने भी सवाल उठाया कि मतदान पेटी खुलने से पहले भाजपा को परिणाम की जानकारी कैसे हो सकती है? यदि पहले से ही सब तय है तो चुनाव आयोग की जरूरत क्या है? पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना के विधायक संजय देरकर ने भाजपा के पूर्व विधायक संजीवरेड्डी बोद‌कुरवार को भारी मतों से पराजित किया था।

लगभग हर बूथ पर शिवसेना को बढ़त मिली थी, वहीं कांग्रेस, निर्दलीयों को भी अच्छा खासा मताधिक्य प्राप्त हुआ था। ऐसे में नगर पालिका चुनाव में भाजपा को अचानक 51% वोट मिलने का आत्मविश्वास कहां से आ रहा है। इस पर जनता के बीच सवाल गहराते जा रहे हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए घातक

वणी नगर पालिका चुनाव प्रचार के दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा भाजपा को 51% वोट मिलने का दावा गंभीर सवाल खड़ा करता है। यदि वास्तव में परिणाम में यही आंकड़ा आता है, तो संदेह होना स्वाभाविक है कि नगर पालिका चुनाव कहीं भाजपा द्वारा 'सेट' तो नहीं किए गए। ऐसे दावे भविष्य में लोकतंत्र की निष्पक्षता के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

- प्रतिभा धानोरकर, सांसद

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध