यवतमाल

जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी हुआ फरार

नवभारत डेस्क
  • वणी पुलिस ने किया था चोरी के मामले में गिरफ्तार

यवतमाल: वणी पुलिस द्वारा चोरी के मामलें में गिरफ्तार आरोपी को यवतमाल जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल करने के बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। फरार आरोपी का नाम मो।नावेद उर्फ गब्या मो।कदीर 39 निवासी मोमीनपुरा वणी है।

यह घटना आज 19 फरवरी को वसंतराव नाईक जिला सरकारी अस्पताल परिसर में घटीत हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वणी पुलिस ने कुछ समय पुर्व मो।नावेद उर्फ गब्या को चोरी के मामलें में धारा 457,380 के तहत गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वह चोरी के मामलें में कारागार में बंदी था।इस आरोपी ने छाती में दर्द होने की शिकायत की थी। जिसे उसे मेडिकल जांच के बाद यवतमाल जिला सरकारी अस्पताल लाकर दाखिल किया गया था।

यहां पर जनरल वार्ड में पुलिस कस्टडी और सुरक्षा के बीच उसे रखा गया था लेकिन आज 19 फरवरी की सुबह वह डयुटी पर तैनात कर्मचारीयों को चकमा देकर अस्पताल परिसर से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी कारागार प्रशासन और वणी पुलिस को दी गयी, साथ ही डयुटी पर तैनात कर्मचारीयों में आरोपी के फरार होने से हडकम्प मच गया। अस्पताल से फरार हो चुके आरोपी मो।नावेद उर्फ गब्या को वणी पुलिस की का सुराग लगाने स्थानिय अपराध शाखा का दस्ता सरगर्मी से तलाशी में जुट चुका है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव