new DP installation demand (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

बिजली आपूर्ति सुचारु करने हेतु तत्काल नई डीपी लगाने की मांग, राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

National Kisan Morcha: उमरखेड़ के शिवाजीनगर क्षेत्र में बार-बार बिजली बाधित होने से परेशान नागरिकों ने नई डीपी लगाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेतृत्व में बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा।

आंचल लोखंडे

Shivajinagar Umarkhed: शहर के शिवाजीनगर क्षेत्र में विद्युत डीपी पर अतिरिक्त भार पड़ने के कारण पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार फ्यूज उड़ना, डीओ (ड्रॉप-आउट) खराब होना और केबल जलने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों के घरों में लगे विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रदेश कार्याध्यक्ष चक्रधर देवसरकर के नेतृत्व में क्षेत्र के नागरिकों ने बिजली वितरण कंपनी के उपकार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शिवाजीनगर में तत्काल नई डीपी स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

नागरिकों में रोष व्याप्त

पुसद रोड परिसर स्थित शिवाजीनगर में विशेषकर रात के समय घंटों तक बिजली गुल रहने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। अतिरिक्त लोड के कारण डीपी में बार-बार तकनीकी खराबियां उत्पन्न हो रही हैं। परिणामस्वरूप लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। इसके अलावा घरों में उपयोग होने वाले पंखे, टीवी और फ्रिज जैसे उपकरण भी खराब हो रहे हैं।

कर्मचारी उपलब्ध नहीं

नागरिकों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कंपनी के कार्यालय में संपर्क करने पर भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं होते, जिससे समस्या का समाधान समय पर नहीं हो पाता। इससे उपभोक्ताओं को नियमित और सुचारु विद्युत सेवा नहीं मिल पा रही है।

आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शिवाजीनगर क्षेत्र में नई डीपी स्थापित कर उच्च दबाव की विद्युत आपूर्ति शुरू की जाए तथा आठ दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अन्यथा राष्ट्रीय किसान मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपते समय चक्रधर देवसरकर के साथ अवधूत बारस्कर, सुभाष देवसरकर, शुभम चव्हाण, सुरज तासके सहित शिवाजीनगर क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित थे।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन