पालकमंत्री संजय राठोड (सोर्सः सोशल मीडिया)
यवतमाल

लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश

Yavatmal Administrative Orders: पालकमंत्री संजय राठोड ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसेवा शिविर में प्राप्त सभी लंबित आवेदन और निवेदनों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए।

आंचल लोखंडे

Yavatmal Public Service Camp: यवतमाल जिले के दारव्हा स्थित जाधव कॉटन इंडस्ट्रीज परिसर में आयोजित 'छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर' में 7 हजार से अधिक नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिले के पालकमंत्री संजय राठोड ने की। उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, दारव्हा द्वारा आयोजित इस शिविर में राजस्व विभाग सहित 22 सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए।

एक ही स्थान पर नागरिकों को प्रमाणपत्र, विभिन्न योजनाओं के लाभ और आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद संजय देशमुख, जि। प। के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष धोत्रे, उपविभागीय अधिकारी आशिष बिजवल, विजय सूर्यवंशी, दारव्हा नप के नगराध्यक्ष सुनील चिरडे, श्रीधर मोहोड, भाऊराव ढवले, यशवंत पवार, संतोष चव्हाण, दत्ता रहाणे, नेर के उपनगराध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

संजय राठोड ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पालकमंत्री संजय राठोड ने कहा कि लोकसेवा हक्क अधिनियम लागू होने के बाद समयबद्ध और पारदर्शी सरकारी सेवाएं देना अब अधिकारियों की कानूनी जिम्मेदारी है। सरकार किसानों, महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी योजना के लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

लंबित आवेदन जल्द निपटाएं

साथ ही लाडकी बहिण योजना से वंचित महिलाओं की शिकायतों के निराकरण हेतु भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर - सांसद संजय देशमुख ने भी मार्गदर्शन करते हुए इस पहल की सराहना की तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभउठाने का आह्वान किया। साथ ही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष धोत्रे ने भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया। प्रस्तावना उपविभागीय अधिकारी विजय सूर्यवंशी ने की।

लंबित आवेदनों पर 10 दिन में कार्रवाई करने के निर्देश

पालकमंत्री संजय राठोड ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में लंबित रहे सभी आवेदन और निवेदनों का 8 से 10 दिनों के भीतर समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं इस प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे ताकि नागरिकों को बिना विलंब के सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, सेवा केंद्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार