Pusad Organic Products Sale Cente (सोर्सः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

पुसद में शुरू हुआ ‘वसंत जैविक कृषि उत्पाद विक्री केंद्र’, किसान सीधे बेचेंगे अपना माल

Natural Farming Market Pusad: पुसद में ‘वसंत जैविक, प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्री केंद्र’ शुरू किया गया है, जहां किसान अपने जैविक उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच रहे हैं, जिससे रसायनमुक्त अन्न मिल रहा है।

आंचल लोखंडे

Pusad Organic Products Sale Center: जैविक और प्राकृतिक पद्धति से उगाए गए कृषि उत्पादों को उचित बाजार मिले तथा ग्राहकों को रसायनमुक्त, स्वास्थ्यवर्धक अन्न आसानी से उपलब्ध हो-इस उद्देश्य से पुसद स्थित खरीदी-विक्री संस्था के परिसर में 'वसंत जैविक, प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्री केंद्र' शुरू किया गया है। इस पहल से 'किसान से ग्राहक' तक सीधी बिक्री की संकल्पना साकार हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस विक्री केंद्र की स्थापना में उपविभागीय अधिकारी आशीष बिजवल ने स्वयं पहल की।

उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बैठक लेकर उन्हें इस केंद्र के माध्यम से अपने उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित किया। किसानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने उत्पाद यहां उपलब्ध कराए हैं। इस केंद्र के माध्यम से किसानों और ग्राहकों के बीच सीधा संबंध स्थापित हुआ है। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होकर किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल रहा है, वहीं ग्राहकों को ताजा, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित अन्न उचित दरों पर मिल रहा है।

जैविक उत्पादों की मांग

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती बीमारियों के चलते जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। रसायनमुक्त अन्न से स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है, पोषण अधिक मिलता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इस दृष्टि से पुसद का यह केंद्र नागरिकों के लिए एक बेहतर और स्वास्थ्यदायी विकल्प बन रहा है। इस उपक्रम से स्थानीय किसानों को स्थायी बाजार उपलब्ध होगा और उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। इस पहल को राजस्व विभाग, कृषि विभाग, आत्मा तथा खरीदी-विक्री संघ पुसद का सहयोग प्राप्त हुआ है। तहसीलदार रेखा वाणी, पुलिस निरीक्षक सदानंद वानखेडे, कृषि अधिकारी विजय मुकाडे सहित कई किसानों ने इस केंद्र का दौरा किया है।

विभिन्न जैविक उत्पाद उपलब्ध

इस केंद्र में तुअर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल, गेहूं, चावल, तिल, हल्दी, ज्वार जैसे विभिन्न जैविक उत्पाद उपलब्ध है। साथ ही तिल, मूंगफली, नारियल, एरंडी और करडई तेल भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा मुरब्बा, अचार, आवला कैडी और वर्मी कंपोस्ट (ऊर्वरक) भी उपलब्ध है। विक्री व्यवस्था का संचालन खरीदी-विक्री संघ के प्रबंधक सचिन हरिमकर कर रहे हैं। आगामी मौसम में फल, सब्जियां और दुग्ध उत्पाद भी यहां उपलब्ध कराने की योजना है।

बिचौलियों की नहीं कोई भूमिका

पुसद के उपविभागीय अधिकारी आशीष बिजवल ने कहा कि जैविक कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए खरीदी-विक्री संस्था के परिसर में आउटलेट उपलब्ध कराने से किसानों और ग्राहकों * दोनों को सुविधा हुई है। यहां किसान ग्राहको सिधे अपना माल बेच रहे है। यहां बिचोलियों की कोई भूमिका नहीं है। हमने स्वयं खेतों का दौरा कर जैविक उत्पादों की जांच की है। इस उपक्रम को ग्राहकों का अधिक से अधिक प्रतिसाद मिले, यही अपेक्षा है।"

किसानों को मिलेगा लाभ

किसानों के हित और ग्राहकों की पुसद के खरीदी-बिक्री सहकारी समिति अध्यक्ष धनंजय दुबेवार ने कहा कि सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी-बिक्री समिति ने यह विक्री व्यवस्था शुरू की है। जैविक उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और ग्राहकों को भरोसेमंद जैविक उत्पाद मिलेंगे। सभी को इस केंद्र का लाभ लेना चाहिए।

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में 1 की मौत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर...दिल्ली हादसे का खौफनाक VIDEO आया सामने

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक