पांढरकवड़ा में खेत से गांजे के 160 पौधे जब्त सोर्स: सोशल मीडिया
यवतमाल

खेत में गांजे के 160 पौधे, यवतमाल के पांढरकवड़ा में किसान पर NDPS केस दर्ज; 3.64 लाख का माल जब्त

Yavatmal Pandharkawada Cannabis Farm Busted: यवतमाल के पांढरकवड़ा के करंजी शिवार में पुलिस ने खेत से गांजे के 160 पौधे जब्त किए। पुलिस ने 3.64 लाख रुपये का माल बरामद कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया।

मनीषा बोंदरे

Yavatmal Crime Pandharkawada Ganja Plants Seized: यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा के करंजी शिवार में पुलिस ने खेत से गांजे के 160 पौधे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, तुअर और पराटी की फसल के बीच गांजे की खेती की जा रही थी। जब्त माल की कुल कीमत 3 लाख 64 हजार 700 रुपये बताई गई है।

गुप्त सूचना पर खेत में पहुंची पुलिस

पांढरकवड़ा धरणपीड-करंजी क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिलने के बाद पांढरकवड़ा पुलिस के अपराध प्रकटीकरण दल ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, धरणपोड-करंजी निवासी शालीक बापूराव मेश्राम (55) ने करंजी शिवार स्थित अपने खेत में गांजे के पौधे लगाए थे।

गुप्त सूचना के आधार पर सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी की अनुमति लेकर पंचों, वजन-माप अधिकारी और पुलिस दल के साथ खेत गट क्रमांक 95 में तलाशी अभियान चलाया गया।

तुअर और पराटी के बीच मिले 160 पौधे

यवतमाल पुलिस के अनुसार, रात के समय लाइट और बैटरी की रोशनी में खेत की तलाशी ली गई। इस दौरान तुअर और पराटी की फसल के बीच गांजे के 160 पौधे लगे हुए पाए गए। पुलिस ने पौधों की पत्तियां, फूल, बीज, डंठल, शेंडे, शाखाएं और तनों को अलग-अलग कर उनका वजन किया।

जांच में गांजे की पत्तियां, फूल, डंठल और बीज का कुल वजन 7.094 किलो पाया गया। इसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 54 हजार 700 रुपये आंकी गई। वहीं, तने और जड़ों का वजन 7.744 किलो पाया गया, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।

इस तरह पुलिस ने कुल 3 लाख 64 हजार 700 रुपये का माल जब्त किया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी शालीक बापूराव मेश्राम के खिलाफ पांढरकवड़ा पुलिस थाने में NDPS एक्ट की धारा 8(ब) और 20(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सागर पेंढारकर कर रहे हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी रॉबिन बन्सल के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में पुलिस निरीक्षक एल.डी. तावरे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक नितीन सुशिर, पुलिस उपनिरीक्षक सचिन रघुपती सहित पुलिसकर्मियों और होमगार्ड जवानों ने सहयोग किया।

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज