राज ठाकरे के साथ राजू उंबरकर (सौजन्य-एक्स) 
यवतमाल

मनसे नेता पर फिरौती का मामला दर्ज, 10 लाख रुपये देने के बावजूद कार्यकर्ताओं की धमकी का आरोप

MNS: यवतमाल जिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता पर गंभीर आरोप लगाए गए है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता राजू उंबरकर पर फिरौती का गंभीर मामला दर्ज किया गया है।

प्रिया जैस

Yavatmal News: यवतमाल जिले में शिबला- वणी और वणी- नांदेपेरा मार्ग के सीमेंट कंक्रीटीकरण कार्य को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के स्थानीय नेता राजू उंबरकर पर फिरौती का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर निवासी योगेश जयंत मामीडवार (33) ने शिकायत दर्ज कराई है।

उनके पिता जयंत मामीडवार की गजानन कंस्ट्रक्शन कंपनी को उक्त दोनों मार्गों के सीमेंट कंक्रीटीकरण का काम शासन से प्राप्त हुआ था। यह काम पिछले सात महीनों से जारी है। शिकायत में बताया गया है कि 17 सितंबर को काम के दौरान राजू उंबरकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

करोड़ों रुपयों की मांग

अगले दिन यानी 18 सितंबर को कंपनी के मैनेजर अजय हिंगाने ने चंद्रपुर जाकर पूरी घटना की जानकारी कंपनी संचालक जयंत मामीडवार को दी। उसी दिन दोपहर में जयंत मामीडवार वणी आए, जहां उंबरकर ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाया। चर्चा के बाद उन्होंने मैनेजर को बाहर भेज दिया और सीधे मामीडवार से 4 प्रतिशत रकम यानी करीब 9 करोड़ 5 लाख रुपये की मांग की।

मामीडवार का आरोप है कि उसी समय उन्होंने अपने साथ लाए हुए 10 लाख रुपये उंबरकर को सौंप दिए। इसके बावजूद उंबरकर के कार्यकर्ता लगातार धमकियां दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर वणी पुलिस थाने में राजू उंबरकर के खिलाफ फिरौती का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह