महाविकास अघाड़ी पत्रकार परिषद (सौजन्य-नवभारत) 
यवतमाल

महाविकास अघाड़ी मिलकर लड़ेगी नगर परिषद चुनाव, यवतमाल में नेताओं ने कर दी घोषणा

Nagar Parishad Elections: यवतमाल जिले में शनिवार को पुसद के एक होटल में आयोजित महाविकास आघाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यहां महाविकास आघाड़ी ने आगामी चुनाव में मिलकर लड़ने का फैसला किया।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: यवतमाल जिले में आगामी नगर परिषद आम चुनाव में महाविकास अघाड़ी - यानी उबाठा, राष्ट्रवादी (शरद) और कांग्रेस पार्टी - ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह घोषणा आज शनिवार को पुसद के एक होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, गठबंधन के नेताओं ने कहा कि पुसद के विकास और "लोकतंत्र व विकास के मूल्यों के लिए एकजुट होना समय की मांग है। हम नगर परिषद में सत्ता परिवर्तन और भाजपा की विफलता का मतदाताओं द्वारा दिए गए जवाब को मजबूत करने के लिए एक साथ आए हैं।

आगामी चुनाव एक साथ लड़ेगी

इस अवसर पर महाविकास आघाड़ी के पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. वजाहत मिर्ज़ा, शरद पवार पार्टी के महासचिव और चुनाव प्रमुख शरद मैंद, दिलीप एडतकर, डॉ. मोहम्मद नदीम, अनिल शिंदे, डॉ. अकील मेमन, रवि पांडे, सैयद इश्ताक, एड. वीरेंद्र राजे, विजय चव्हाण, अनुकूल चव्हाण, परमेश्वर जयस्वाल के साथ ही स्थानीय पदाधिकारी, नगरसेवक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

गठबंधन के इस फैसले से स्थानीय राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। महाविकास आघाड़ी आगामी चुनाव एक साथ लड़ेगी, जबकि महायुति अभी भी टुकड़ों में दिखाई दे रही है, और फिलहाल तस्वीर साफ है कि महायुति पुसद नगर परिषद चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी।

चुनाव के लिए EVM मशीन

यवतमाल में नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को यवतमाल के निर्वाचन विभाग को ईवीएम मशीनों की आपूर्ति की गई। इससे चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक ईवीएम मशीनें पहुंचने में मदद मिलेगी।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद