यवतमाल

हिंगनघाट में रेत तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 ट्रैक्टर समेत 21 लाख का माल जब्त

अल्लीपुर पुलिस ने रेत तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 21.15 लाख का माल जब्त किया। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज।

महाराष्ट्र डेस्क

Yavatmal News: मनसावली से कान्होली मार्ग के नाले की पुलिया पर की गई इस कार्रवाई में तिन ट्रैक्टर व रेत समेत कुल 21 लाख 15 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया़ पुलिस ने प्रकरण में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है़

पुलिस को खुपिया जानकारी मिली कि मनसावली से कान्होली मार्ग पर रेत की तस्करी हो रही है़ इसके आधार पर पुलिस ने 21 मार्च की देर शाम पुलिया पर नाकाबंदी की़ यहां से गुजर रहे तीन ट्रैक्टर रोके गए़ तलाशी लेने पर इसमें रेत भरी हुई थी़ पूछताछ करने पर बिना किसी रॉयल्टी व अनुमति के रेत की ढुलाई होने की बात स्पष्ट हुई़

पुलिस ने मौके से बिना क्रमांक का तीन ट्रैक्टर व ट्रॉली बरामद की़ तीनों ट्रैक्टर में तीनसौ फिट रेत भरी हुई थी़ संपूर्ण माल अल्लीपुर थाना परीसर में रखा गया़ पुलिस ने मौके से छोटी आर्वी निवासी गोपीचंद महादेव डफ, वरुड निवासी सौरभ वाल्मीक उईके, आजनसरा निवासी सुरेश नारायण ठाकरे, वरुड निवासी शुभम सुधाकर उमाटे व फुकटा निवासी पुनेश्वर मधुसुदन तलवेकर को हिरासत में लिया़

बाक्स पांचों को सूचनापत्र देकर रिहा किया गया पांचो के खिलाफ मामला दर्ज कर सूचनापत्र देकर उन्हें रिहा कर दिया गया़ इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, पुलगांव डीवाईएसपी डॉ़ वंदना कारखेले के निर्देश पर अल्लीपुर के थानेदार विजयकुमार घुले के नेतृत्व में पीएसआई वर्षा तांदूलकर, पुलिसकर्मी अजय वानखेडे, रवी वर्मा, पंकज कापसे, सतीष हांडे, किशोर घुगे ने अंजाम दिया़ 22वर्धा रेत तस्कर01

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम