राज्यभर में 2 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
यवतमाल

प्रकृति सेवा : वसंतराव नाईक सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण

Tree Plantation: श्री वसंतराव नाईक सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, यवतमाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह अभियान मानसून के आरंभ से ही शुरू है।

आंचल लोखंडे

Yavatmal District: महाराष्ट्र शासन के “हरित महाराष्ट्र – समृद्ध महाराष्ट्र” अभियान के अंतर्गत संपूर्ण राज्य में 2 करोड़ वृक्ष लगाने के उद्देश्य से श्री वसंतराव नाईक सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, यवतमाल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह अभियान मानसून के आरंभ से ही शुरू है। 10 अगस्त को विद्यार्थियों ने 300 पौधे लगाए, वहीं 30 अगस्त को अध्यापकों द्वारा 200 पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद 11 सितंबर को जिलाधिकारी विकास मीना के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने 500 पौधों का रोपण किया।

इसी तरह 30 सितंबर को पुनः सभी के संयुक्त प्रयास से 500 पौधे लगाए गए। निकट भविष्य में परिसर के मुख्य मार्गों के दोनों ओर सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से और पौधे लगाने की योजना बनाई गई है। ये सभी पौधे वन विभाग की निलोणा स्थित नर्सरी से प्राप्त किए गए हैं।

बीवीजी टीम और सुरक्षा रक्षक सक्रिय रूप से सहभागी

इस उपक्रम में अधीक्षक डॉ। सुरेंद्र भुयार, उपअधिष्ठाता (पीजी) डॉ. आनंद आशिया, उपअधिष्ठाता (प्रशासन) डॉ. आर.के. राठोड, ओएसडी (अतिविशेष उपचार विभाग) डॉ. रोहिदास चव्हाण, प्रसरकारी अधिकारी संतोष झिंजे, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर सुरजुसे, डॉ. दुर्गेश देशमुख, चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविंद कुलमेथे, कार्यालय अधीक्षक प्रवीण लिहितकर, अधिसेविका माया मोरे, लिपिक अभय जाधव, सतीश ठाकरे, रुपेश जयदेव, जयराम राठोड, नेहा पाटिल, अस्मिता बलिंगे, विशाल राठोड, गणेश ठोंबरे (बीवीजी), सागर बेले, प्रकाश येनकर, भाग्यश्री मनवर आदि के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, नर्सेस, बीवीजी टीम और सुरक्षा रक्षक सक्रिय रूप से सहभागी रहे।

बीवीजी इंडिया कंपनी के कर्मचारी करेंगे देखरेख

अब तक लगभग 2000 पौधों का रोपण अधिष्ठाता डॉ. अनिल बत्रा तथा सेवानिवृत्त अधिष्ठाता डॉ. गिरीश जतकर के मार्गदर्शन में किया गया है। वर्षा ऋतु के बाद इन पौधों की देखरेख मे। बीवीजी इंडिया कंपनी के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी, ऐसी सूचना अधिष्ठाता ने दी है। कार्यक्रम के नियोजन अधिकारी के रूप में उपअधिष्ठाता (यूजी) डॉ. पाशु शेख कार्यरत हैं।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर