Voter List Revision (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
वाशिम

Washim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश

Electoral Roll Update: वाशिम में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Washim Voter List Revision Drive: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश कुंभेजकर ने अधिकारियों को 29 जुलाई तक एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। प्रत्येक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ), पर्यवेक्षक, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को निर्धारित समयसीमा में नियोजनबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील अनुसार अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

वाशिम में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा

जिन क्षेत्रों में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने में सहयोग करें तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्राप्त फॉर्म का समय पर सत्यापन और रिकॉर्ड तैयार किया जाए तथा डिजिटाइजेशन कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ने पर जोर

सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित समन्वय बनाए रखते हुए व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अंत में जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने नागरिकों से भी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद