वाशिम भूमि अभिलेख (सोर्सः सोशल मीडिया)
वाशिम

Washim News: वाशिम के 793 गांवों के भूमि अभिलेख मैप होंगे अपडेट, 15 सितंबर तक निविदा आमंत्रित

Washim Land Records: वाशिम जिले के 793 गांवों में 1 लाख 66 हजार 725 भूखंडों के भूमि अभिलेख मैप का सत्यापन और अपडेट किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

आंचल लोखंडे

Washim Land Record Maps: वाशिम जिले में भूमि अभिलेख मैप अचूकता बढाने के लिए भूसंदर्भिकरण किए मैप का सत्यापन व अपडेट किया जानेवाला है। जिले के छह तहसीलों के 793 गांवों में 1 लाख 66 हजार 725 बहुभुजों की नक्शानिहाय सत्यापन करके सुधारित व अपडेट मैप तैयार किए जानेवाले है।

इसके लिए अनुभवी संस्था अथवा यंत्रणा से सीलबंद निविदा आमंत्रित किए गए है, यह निविदा जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2026 शाम 5 बजे तक है। निविदा जमा करने वाली संस्था अथवा यंत्रणा के पास वैलिड जीएसटी रजिस्ट्रेशन और पैन होना चाहिए। संस्था ने पिछले लगातार तीन आर्थिक वर्षा का आयकर विवरणपत्र फाईल किया रहना चाहिए। पिछले तीन आर्थिक वर्ष के औसतन वार्षिक लेने देन किमान 16 लाख रुपये रहना आवश्यक है।

भूमि अभिलेख मैप के अचूकता को मिलेंगे नए आयाम

इसके लिए सनदी लेखापाल का प्रमाणपत्र अथवा लेखापरीक्षित आर्थिक विवरणपत्र जमा करना होगा, यंत्रणा ने प्रति पलांट जीएसटी समेत दर प्रस्तावित करना चाहिए, वर्क आर्डर प्राप्त होने के बाद 45 दिनो अंदर संपूर्ण काम पूरा होना आवश्यक रहेगा। तांत्रिक पात्रता पूरी करनेवाले संस्था ओ की ही आर्थिक बोली विचार मे ली जाएगी।

15 सितंबर तक निविदा आमंत्रित

सभी शर्ते पूरी करनेवाले योग्य संस्थाओं मे से सबसे कम दर देनेवाले एल 1 संस्था को काम दिया जाएगा। सभी दरपत्रके स्वीकारना अथवा अथवा किसी भी निर्णय नही लेते हुए रीजेक्ट करना इस के सभी अधिकार जिला अधीक्षक भूमी अभिलेख की ओर रहेंगे। यह जानकारी जिला अधिक्षक भूमि अभिलेख शिल्पा सानप ने दी है।

घूम-घूम कर जहर उगलने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर जिन धाराओं में FIR, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान? Explained

पेंगुइन से विवाद के बाद अब हार्परकॉलिन्स छापेगी सोनिया गांधी की किताब, रिलीज डेट में नहीं हुआ बदलाव, कब आएगी?

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव