तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान में शामिल छात्र (सोर्सः फाइल फोटो) 
वाशिम

वाशिम में NCC के विद्यार्थियों ने संभाली कमान, जन-जन तक पहुंचाया “जिंदगी चुनें, तंबाकू नहीं” का संदेश

World Anti-Tobacco Day: वाशिम के श्री बाकलीवाल विद्यालय में एनसीसी विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से तंबाकू विरोधी जनजागरूकता अभियान चलाया।

आलोक उमाकृष्ण

NCC Students Anti-Tobacco Campaign: विश्व तंबाकू विरोधी दिवस के अवसर पर श्री बाकलीवाल विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 45 एनसीसी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

यह अभियान 11 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी अकोला तथा एनसीसी अधिकारी अमोल काले के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिला सामान्य अस्पताल के जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कावरखे और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पांडुरंग ठोंबरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के नुकसान के बारे में जागरूक करना था।

“जिंदगी चुनें, तंबाकू नहीं” संदेश के पीछे क्या है वजह

अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने “जिंदगी चुनें, तंबाकू नहीं” विषय पर आकर्षक और संदेशपूर्ण पोस्टर तैयार किए। इन पोस्टरों के माध्यम से तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और उसके सामाजिक प्रभावों को दर्शाया गया।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटकों के जरिए लोगों को बताया गया कि तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के पीछे छिपे उद्योग किस प्रकार युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। विद्यार्थियों ने प्रभावी अभिनय के माध्यम से समाज को तंबाकू वाले पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।

छात्रों की रचनात्मकता में छिपा है बड़ा संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपजिला शल्य चिकित्सक डॉ. अविनाश पुरी और मौखिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पांढारकर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, पाठ्य सामग्री और विभिन्न उत्पादों के माध्यम से तंबाकू का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जाता है। ऐसे में युवाओं को इस लत से बचाने के लिए जागरूकता और निवारक उपायों की आवश्यकता है। तंबाकू नियंत्रण विभाग के रामकृष्ण धाडवे ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सेजल सरनाईक ने प्रथम, कार्तिकी मारवाड़ी ने द्वितीय और अथर्व चांगटे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समीक्षा घुगे तथा अनुजा काकडे को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। विजेताओं को डॉ. अविनाश पुरी के हाथों प्रमाणपत्र और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन