वाशिम

बेटियों को जरूर लगवाएं एचपीवी वैक्सीन, गर्भाशय कैंसर से मिलेगा बचाव

एचपीवी टीकाकरण से बेटियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं। अफवाहों से बचें और सही जानकारी के लिए हेल्पलाइन 104 पर संपर्क करें।

एनबी एडमिन

Washim News: बेटियों को टीकाकरण कराएं HVP लड़कियों के लिए सुरक्षा कवच वाशिम, ब्यूरो। एचपीवी टीकाकरण लड़कियों के लिए सुरक्षा कवच है, जो भविष्य में गर्भाशय मुख कैंसर से बचाता है।

सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी गलत जानकारी या अफवाह का शिकार न बनें। पालक स्वयं पहल कर अपनी बेटियों का टीकाकरण कराएं। यह आवाहन जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चौहान ने किया।

विश्व महिला दिवस के अवसर पर रिसोड तहसील के रिठद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ उनके हाथों हुआ। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. पी. एस. ठोंबरे, अतिरिक्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. विजय काले, जिला माताबाल पोषण अधिकारी डा. महेशचंद्र चापे, प्रथम वैद्यकीय अधिकारी डा. विजय बल्लाल, द्वितीय वैद्यकीय अधिकारी डा. कवर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और आशा स्वयंसेविका उपस्थित थीं।

चौहान ने स्पष्ट किया कि वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलतफहमियों का कोई आधार नहीं है। रिठद में उद्घाटन समारोह के दौरान पालकों ने स्वयं इन अफवाहों को दूर किया।

जिन लड़कियों ने टीका लगाया, उनके पालक वहीं रुककर अन्य पालकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। टीकाकरण कराने वाली पहली लड़कियों में खुशी शिंदे येवती, श्रेया महाजन रिठद, पूनम गोडघासे रिठद, सिद्धि नायक रिठद और रूपाली इंगोले सिरसाला का समावेश रहा।

बाक्स हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करने का आवाहन इस अवसर पर उपस्थित पालकों को आवश्यक जानकारी दी गई और किसी भी शंका के लिए सरकार के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करने का आवाहन किया गया।

यह अभियान अगले 90 दिनों तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने पालकों से अपनी बेटियों का भविष्य सुरक्षित करने हेतु इस मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है