वॉटर टैक्स की वसूली  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
वर्धा

वर्धा जिला: जल जीवन मिशन के बाद भी पानीपट्टी टैक्स वसूली में सुस्ती, 20.95 करोड़ की रिकवरी बनी बड़ी चुनौती

Wardha Gram Panchayat: वर्धा में जल जीवन मिशन से घर-घर नल पहुंचा, लेकिन पानीपट्टी टैक्स की वसूली धीमी है। 23.34 करोड़ के लक्ष्य में अब तक सिर्फ 10.27% राशि जमा हुई।

प्रमोद यादव

Wardha District Jal Jeevan Mission: वर्धा जिले में हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत जल जीवन मिशन सहित प्रादेशिक जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन दिए गए हैं।

आवश्यकता के अनुसार अभी भी यह कार्य जारी है। एक ओर जहां नागरिकों को नल से जलापूर्ति की सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर पानीपट्टी टैक्स के भुगतान में नागरिक कोताही बरतते नजर आ रहे हैं। इसके चलते जिले की ग्राम पंचायतें पानीपट्टी टैक्स वसूली के निर्धारित लक्ष्य से काफी पिछड़ती दिखाई दे रही हैं।

पंचायत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार

वर्धा जिला परिषद के पंचायत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार खास व सामान्य पानीपट्टी टैक्स की पिछली बकाया राशि और नई डिमांड को मिलाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 23 करोड़ 34 लाख 79 हजार रुपये पानीपट्टी टैक्स वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हालांकि, अब तक केवल 10.27 प्रतिशत टैक्स ही वसूल हो पाया है। ऐसे में आगामी आठ माह में प्रशासन के सामने करीब 20 करोड़ 94 लाख 95 हजार रुपये पानीपट्टी टैक्स वसूलने की चुनौती है।

विकास कार्यों पर पड़ रहा सीधा असर

वर्धा जिले में आठ पंचायत समितियों के अंतर्गत करीब 521 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों पर पानीपट्टी टैक्स की वसूली की जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में नल के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है, जिसके एवज में नागरिकों से पानीपट्टी टैक्स वसूला जाता है।

इस टैक्स से प्राप्त राशि गांवों की बुनियादी सुविधाओं पर खर्च की जाती है। लेकिन नियमित रूप से टैक्स की वसूली नहीं होने से गांवों में विकास कार्य प्रभावित होते हैं और ग्राम पंचायतों का आर्थिक गणित भी बिगड़ जाता है। जानकारी के अनुसार, खास पानीपट्टी टैक्स की 31 मार्च 2026 तक पिछली बकाया राशि 458.92 लाख रुपये थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1765.82 लाख रुपये पानीपट्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पिछली बकाया और नई डिमांड को मिलाकर इस वित्तीय वर्ष में कुल 22 करोड़ 24 लाख 74 हजार रुपये की वसूली का लक्ष्य है। इसके मुकाबले गत चार माह में केवल 228.68 लाख रुपये, यानी 10.28 प्रतिशत पानीपट्टी टैक्स ही वसूल हो पाया है। मार्च 2027 तक शेष करीब 19 करोड़ 96 लाख 6 हजार रुपये की वसूली करना विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। इस संबंध में पंचायत विभाग ने ग्राम पंचायतों को जरुरी निर्देश जारी किए हैं।

खास पानीपट्टी टैक्स वसूली की स्थिति

पंसडिमांडवसूलीप्रतिशत
आर्वी1,71,07,44717,53,51210.25%
आष्टी1,75,39,21222,39,18512.77%
देवली2,99,64,55124,19,93408.08%
हिंगनघाट2,58,60,62420,68,84908.00%
कारंजा3,89,19,31041,89,43010.76%
समुद्रपुर2,82,29,10928,46,18010.08%
सेलू3,27,89,92138,23,61811.66%
वर्धा32,06,63,56135,26,99011.00%
कुल :22,24,73,7352,28,67,69810.28%

11.07 लाख सामान्य पानीपट्टी टैक्स की वसूली

वर्धा जिले के पंचायत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में सामान्य पानीपट्टी टैक्स की भी वसूली की जाती है। इसमें पिछली बकाया राशि 31.64 लाख रुपये है, जबकि नए वित्तीय वर्ष की डिमांड 78.42 लाख रुपये है। इस तरह कुल 110.06 लाख रुपये सामान्य पानीपट्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से अब तक 11.17 लाख रुपये, यानी 10.15 प्रतिशत टैक्स की ही वसूली हो पाई है। अभी भी बड़ी मात्रा में सामान्य पानीपट्टी टैक्स की वसूली बाकी है।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक हरिराम बंसल अरेस्ट, हाई कोर्ट ने MCD, पुलिस और सरकार को भेजा नोटिस

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन