साइलेंसरों पर चला बुलडोजर (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

साइलेंसरों पर चले बुलडोजर, वर्धा में बुलेट प्रेमियों पर पुलिस की सख्ती, कोर्ट के आदेश पर लिया एक्शन

Wardha Bullet Silencer Destroyed: वर्धा के बजाज चौराहे पर पुलिस का बुल्डोजर एक्शन! कर्कश आवाज वाले 150 साइलेंसर किए नष्ट। ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट चालकों को सख्त चेतावनी। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

प्रिया जैस

Bullet Silencer Destroyed: कर्कश आवाज़ करने वाले बुलेट और अन्य वाहनों के साइलेंसरों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त किया गया था। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के चलते लगभग 150 साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई 8 जनवरी, गुरुवार को शहर के बजाज चौराहे पर की गई। शहर में यातायात सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

हालांकि, कई वाहनधारक नियमों का उल्लंघन करते हुए साइलेंसर पर प्रतिबंध के बावजूद अधिक शोर करने वाले साइलेंसर लगाते हैं। इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि राहगीरों को भी परेशानी होती है। शहर के विभिन्न चौराहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

150 साइलेंसर जब्त किए

पिछले कुछ महीनों में 80 डेसींबल से अधिक आवाज करने वाले करीब 150 साइलेंसर यातायात पुलिस ने जब्त किए हैं, साथ ही संबंधित वाहनधारकों पर जुर्माना भी लगाया गया है। अब जब्त किए गए इन साइलेंसरों को कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया गया।

गुरुवार, 8 जनवरी को शहर के बजाज चौराहे पर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में यातायात विभाग के प्रमुख विलास पाटfल के निर्देश पर पीएसआई अमोल लगड, यातायात कर्मी मंगेश येलणे, रियाज खान, किशोर पाटिल, आशीष देशमुख, मुकेश राऊत, प्रदिप कोहले, स्वप्नील तंबाके, दिलीप आंबटकर, प्रशांत कारंजेकर, संजय भांडेकर, सैय्यद शब्बीर, दर्शना वानखेड़े और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी कार्रवाई

बरामद किए गए वाहनों के सभी साइलेंसर एक लाइन में रखे गए और बाद में बुल्डोज़र से उन्हें नष्ट कर दिया गया। वर्धा पुलिस निरीक्षक पाटिल ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी