वर्धा में सड़क हादसा (सोर्स: AI)
वर्धा

वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर

School Van Car Accident: वर्धा के करंजी-काजी के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 15 छात्र घायल हुए, जिनमें 6 की हालत गंभीर है। पुलिस जांच में जुटी है।

आलोक उमाकृष्ण

Wardha School Van Car Accident: विद्यार्थियों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन सड़क पर पलट गई, इस हादसे में वैन में सवार 15 विद्यार्थी घायल हो गए, जिनमें 6 विद्यार्थियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह दुर्घटना सोमवार, 3 अगस्त को सुबह करीब 8.30 बजे करंजी-काजी के समीप हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद ग्रामीण और राहगीर घटना स्थल पर पहुंचे तथा सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेवाग्राम अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक सभी विद्यार्थी खतरे से बाहर बताए गए हैं।

वैन में 16 विद्यार्थी थे

जानकारी के अनुसार करंजी-काजी निवासी वाहन चालक साठीने प्रतिदिन की तरह मदनी, दिंदोडा और करंजी-काजी से विद्यार्थियों को लेकर वर्धा स्थित सुशील हिम्मतसिंहका विद्यालय तथा महिला आश्रम बुनियादी प्राथमिक विद्यालय जा रहे थे। स्कूल वैन नं. MH 34 AB 8114 में लगभग 16 विद्यार्थी सवार थे।

सुबह करीब 8.30 बजे वर्धा से मदनी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमएच 32 एएस 4940 ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बैन में फंसे विद्यार्थियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे।

सभी पहली से दसवीं तक के हैं छात्र

सूचना मिलते ही सेवाग्राम पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से वैन में फंसे विद्यार्थियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेवाग्राम अस्पताल भेजा गया, हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यार्थियों के परिजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।

सभी विद्यार्थी कक्षा पहली से दसवीं तक के हैं। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है, चिकित्सकों के अनुसार 6 विद्यार्थियों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य विद्यार्थियों की स्थिति में सुधार हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक सेवाग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घायलों में यह विद्यार्थी शामिल

घावलों में सुशील हिम्मत सिंहका विद्यालय के विद्यार्थी भूमिका नखाते, ओम नागतोडे, हार्दिक नैताम, जान्हवी लिखे, अथर्व चरडे, धनश्री चौधरी, पवन तिखे, चिराग कुबडे, अंशू नागतोडे, विधि सोनटक्के तथा जान्हवी सडमाके शामिल है। वहीं महिला आश्रम बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के युग तिमांडे, गुंजन उगेमुगे, आर्या बागडे और मीनाक्षी तिमांडे भी घायल हुए है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी भागो मत...NDA सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, संसद भवन में किया विरोध प्रदर्शन- VIDEO

कौन हैं IAS दीप्ति मुखर्जी? जिन्होंने NEET पेपर लीक विवाद के बीच संभाली उच्च शिक्षा सचिव की कमान

अरुणाचल प्रदेश में भारत ने बदले 27 स्थानों के नाम, चीन रोने लगा रिश्तों का रोना