प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
वर्धा

वर्धा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 63.77 लाख का माल जब्त

Illegal Mining Seizure: वर्धा में पुलिस व राजस्व विभाग ने रेत माफिया के 3 वाहन व 63.77 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। साथ ही 8 तस्करों पर मामला दर्ज। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

केतकी मोडक

Sand Mafia Arrested In Wardha: वर्धा जिले के आवीं व समुद्रपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व राजस्व प्रशासन ने रेत माफियाओं के विरुध्द बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, तीन वाहन व रेत समेत कुल 63 लाख 77 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया, प्रकरण में 8 आरोपियों के विरुध्द पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आर्ची पुलिस ने खुबगांव में टीप्पर से रेत की ढुलाई हो रही थी।

भनक लगते हो उपविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में नायच तहसीलदार साईकिरन अबुलवार, पुलिस पाटिल रोशन सवाले, राजस्व सेवक अर्जुन दांडेकर ने पुलिस की मदद से नाकाबंदी की। 12 पहिया टीप्पर क्रमांक एमएच 27 डीएस 8181 को रोका गया। टीपर में 10 ब्रास रेत भरी हुई थी। बिना अनुमति व रॉयल्टी के रेत की ढुलाई व चोरी हो रही थी। टीम ने टीप्पर व रेत लगभग 25 लाख 70 हजार रूपये का माल जब्त कर लिया।

प्रकरण में आर्वी पुलिस ने अमरावती के कैम्प रोड निवासी चालक भूषण चव्हाण व टीप्पर मालिक अमरावती निवासी अभिषेक मोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

समुद्रपुर पुलिस की आरंभा टोल नाके पर कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई समुद्रपुर पुलिस ने आरंभा टोल नाके पर की, जहां से ट्रक क्रमांक एमएच 32 एजे 7137 व दस ब्रास रेत ऐसा कुल 31 लाख का माल जब्त कर लिया गया, प्रकरण में पेठ अहमदपुर निवासी जुनेद मोहम्मद खान (28), वर्धा के गॉडप्लाट निवासी अमजद रफीक शेख व जाकीर हुसेन कालोनी निवासी जुबेर लियाकत खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोपियों ने रेत दुलाई का परमीट पुलिस के सामने पेश किया। परंतु इसमें गड़बड़ी सामने आयी। जानबुझकर चंद्रपुर जिले के चिमूर में ट्रक में ब्रेक डाऊन दिखाते हुए रेत ढुलाई होने की बात स्पष्ट हुई। इस प्रकरण में समुद्रपुर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। हर दिन जिले में रेत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बावजूद इसके रेत चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। परिणाम वश राजस्व विभाग को कार्यप्रणाली को लेकर प्रश्नचिन्ह उपस्थित किये जा रहे है।

खंडाला गांव में भी बिना परमीट के रेत की ढुलाई

तीसरी कार्रवाई समुद्रपुर पुलिस ने खंडाला में की। जहा से रेत से लदा ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 32 पी 4225 व ट्रॉली बरामद की। लगभग 7 लाख 7 हजार रुपयों का माल जब्त कर लिया है बिना परमीट के रेत की ढुलाई चल रही थी। प्रकरण में पुलिस ने समुद्रपुर तहसील के हनखुरी निवासी अजय गजानन कुमरे (20), लाहोरी निवासी अनील आत्राम (22) व समीर मुड़े के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच