Wardha Law and Order ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा पुलिस को मिली नई ताकत, दुर्गम क्षेत्रों में अब तेज होगी गश्त; चार आधुनिक SLM मिनी वाहन शामिल

Wardha Police News: वर्धा पुलिस दल में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए चार नए एसएलएम मिनी वाहन शामिल किए गए। एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को पुलिस सेवा में रवाना किया।

अंकिता पटेल

Wardha Law and Order: वर्धा जिले में शांति व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में गति लाने के उद्देश्य से वर्धा पुलिस दल में चार नए एसएलएम (SLM) मिनी वाहन शामिल किए गए हैं। इन अत्याधुनिक वाहनों का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के हाथों किया गया।

उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल किया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, डीवाईएसपी पुंडलीक भटकर, प्रमोद मकेश्वर, चंद्रशेखर ढोले, सुशील कुमार नाईक, वंदना कारखेले, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, एमटीओ देवानंद पाटील सहित जिले के सभी पुलिस थानों के थाना प्रभारी, वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस विभाग के अनुसार, दुर्गम क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, किसी भी वारदात स्थल पर शीघ्र पहुंचने तथा अपराधियों की तलाश में तेजी लाने के लिए ऐसे विशेष वाहनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। नए वाहनों के शामिल होने से वधर्धा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं वाहन

इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार आग्रवाल ने कहा कि आधुनिक दौर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अद्यतन संसाधनों का होना अत्यंत आवश्यक है।

ये नए एसएलएम वाहन चारों ओर से आधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं, जिससे निगरानी क्षमता और भी मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण, बंदोबस्त ड्यूटी और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे, इससे अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में भी सहायता मिलेगी।

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट