रेत चोरों को पकड़ा (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

Wardha: रेत चोरी मामले में लाखों का माल जब्त, 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

Crime News: वर्धा जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेत चोरों को धर दबोचा। वर्धा पुलिस ने 4 चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रिया जैस

Wardha Crime: वर्धा जिले में अलग-अलग जगह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत की तस्करी करने वाले ट्रैक्टर पकड़े है। इस मामले में लाखों रुपयों का माल जब्त कर पुलिस ने 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार देवली पुलिस को गुप्त सूचना मिली की, वायगांव निपानी परिसर में रेत की तस्करी की जा रही है।

जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 32 पीटी 4684 व ट्राली क्र. एमएच 32 एएच 4268 को रोका। गाड़ी में काली रेत भरी हुई थी। पुलिस ने प्रवीण अशोक इंगले (43) व प्रशांत दौलत वाटगुले (51) के खिलाफ मामला दर्ज किया। दूसरी कार्रवाई सेवाग्राम पुलिस थाना अंतर्गत की गई।

जानकारी के आधार पर कार्रवाई

जिसमें धाम नदी पात्र के सावंगी (देर्डा) परिक्षेत्र स्थित रेत घाट से ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा रेत चोरी कर मदनी की ओर जा रहा था। इस जानकारी के आधार पर पेट्रोलिंग टीम ने मांडगांव से मदनीकी ओर आनेवाले मार्ग पर नाकाबंदी की तथा ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 32 एएस 3922 व विना क्रमांक की ट्रॉली जब्त की। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक भानखेडा धानोरा निवासी पप्पू दत्तूजी गुरनुले (27) व ट्रैक्टर मालिक धानोरा भानखेड़ा निवासी हितेश धर्मराज बुरांडे (26) को गिरफ्तार किया है।

आरोपी बिना रॉयल्टी के रेती चोरी कर रहे थे। इस कार्रवाई में 8 लाख 9 हजार रुपयों का माल जब्त किया है। दूसरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अप्पर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के निर्देशानुसार स. फौ. मनोज धात्रक, पुलिस हवालदार महादेव सानप, पवन पन्नासे, विनोद कापसे ने की।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं