कांग्रेस की जीत (सौजन्य-एक्स) 
वर्धा

Wardha Nikay Chunav Result: बहुमत के बाद भी हारी BJP, कांग्रेस और निर्दलीय ने मारी बाजी, दिया झटका

Wardha Local Body Election Results: वर्धा नगर पालिका चुनाव में हिंगनघाट, आर्वी, सिंदी रेलवे पर BJP जीत, देवली-पुलगांव-वर्धा में कांग्रेस व निर्दलीय ने भाजपा को झटका दिया।

प्रिया जैस

Congress Victory Wardha: वर्धा जिले के 6 नगर पालिका के परिणाम उम्मीद के अनुरुप रहे़ हिंगनघाट, आर्वी व सिंदी रेलवे नप पर भाजपा ने बहुमत के साथ सत्ता प्राप्त कर नगराध्यक्ष पद भी जीता। मात्र वर्धा व देवली बहुमत मिलने के बावजूद यहां से भाजपा के प्रत्याशी नगराध्यक्ष पद का चुनाव हारे।

पुलगांव में पूर्व विधायक रणजीत कांबले ने भाजपा को जोर का झटका देते हुए बहुमत के साथ सत्ता प्राप्त की। देवली, पुलगांव व वर्धा की हार पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, पूर्व सांसद रामदास तडस व विधायक राजेश बकाने के लिए आत्मचिंतन करने वाली रही।

देवली में तडस को झटका, ठाकरे विजयी

देवली नप में पूर्व सांसद रामदास तडस व विधायक बकाने को तगडा झटका देते हुए जनशक्ति आघाड़ी के निर्दलीय प्रत्याशी तथा पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कडू व रविकांत तूपकर के समर्थ किरण ठाकरे नगराध्यक्ष के रुप में विजयी हुए़ उन्होंने भाजपा की शोभा तडस व कांग्रेस के सुरेश वैद्य को पिछे छोड़ दिया। हिंगनघाट नप में भाजपा की डॉ. नयना तुलसकर विजयी हुई। आर्वी नप में भाजपा की स्वाति गुल्हाणे व सिंदी-रेलवे नप में भाजपा की रानी कलोडे विजयी हुई़ पुलगांव नप में कांग्रेस की कविता ब्राह्मणकर व वर्धा नप में कांग्रेस के सुधीर पांगुल ने भाजपा को मात देते हुए जीत हासील की है। नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया। ढोल, ताशा की गूंज में विजयी रैली निकाली गई। गुलाल उड़ाते हुए जश्न मनाया।

भाजपा के सर्वाधिक पार्षद विजयी

पार्टी/गठबंधन विजयी पार्षदों की संख्या
भाजपा 100
कांग्रेस 25
राकां-एसपी 14
राकां-एपी 13
निर्दलीय 8
शिवसेना-यूबीटी 3
आरपीआई 2
माकपा 1

किसी दल के कितने पार्षद विजयी

पद/दल संख्या
नगराध्यक्ष कांग्रेस
भाजपा पार्षद 25
कांग्रेस पार्षद 05
राकां-एसपी पार्षद 05
निर्दलीय पार्षद 02
माकपा पार्षद 01
राकां-एपी पार्षद 02
नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा शिवसेना-युबीटी राकां-एपी राकां-एसपी कांग्रेस आरपीआई निर्दलीय
हिंगनघाट भाजपा 27 02 05 02 – 02 02
आर्वी भाजपा 14 01 01 07 02 – –
देवली अपक्ष 16 – – – 04 – –
पुलगांव कांग्रेस 08 – – – 10 – 03
सिंदी-रेलवे भाजपा 10 – 05 – 04 – 01

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास