प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ.नवभारत) 
वर्धा

वर्धा नगर परिषद का 159 करोड़ का बजट मंजूर: टैक्स में 50% छूट शहर के विकास को मिलेगी गति

Wardha News: वर्धा नप ने 159 करोड़ का बजट पेश किया। इसमें अभय योजना के तहत टैक्स में 50% छूट और मोहल्ला क्लीनिक जैसे प्रावधान शामिल हैं। शहर के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया गया है।

रूपम सिंह

Wardha Municipal Council Budget News: वर्धा नगर परिषद द्वारा आर्थिक वर्ष 2026-27 की वित्तीय बजट सभा हुई, जिसमें शहर के सर्वांगीण विकास के दृष्टिकोण से विविध प्रावधान करते हुए 159 करोड़ 2 लाख 40 हजार 926 रुपयों के वित्तीय बजट को मंजूरी प्रदान की गई है। जनता को अभय योजना के माध्यम से टैक्स में 50 प्रश सहुलत देने का मुद्दा सभा में शीर्ष रहा।

उसी प्रकार घनकचरा व्यवस्थापन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति आदि सुविधाओं के साथ ही नप की आय बढ़ाने के दृष्टिकोण से प्रावधान किए गए नगर परिषद के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में हुई आर्थिक बजट सभा 2026-27 में नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल, उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, मुख्याधिकारी विजय देशमुख के साथ ही सभी सभापति व नगरसेवक, नगरसेविका उपस्थित थे।

अर्थसंकल्प में 159 करोड़ 2 लाख 40 हजार 926 रूपयों के वित्तीय बजट को मंजूरी देकर विविध प्रावधान किए गए। पिछले बजट की बचा निधी 30 लाख 54 हजार 300 रुपयों का जिसमें समावेश है। जिसमें स्वास्थ्य व सफाई के दृष्टिकोण से शहर में कचरे का संपूर्ण व्यवस्थापन, जिसमें स्वच्छतालयों का निर्माण, मोहल्ला अस्पताल का प्रावधान किया गया है,

ऐसी जानकारी दी गई, शिक्षा, पौधारोपण, विद्युत, गार्डन की निर्मिति व देखभाल, वाचनालयों की निर्मिति आदि के लिए धनराशि निधर्धारित की गई है। नगर परिषद द्वारा बकाया टैक्स पर 2 प्रश ब्याज (शास्ती) लगाया जाता है। जिससे अधिकांश संपत्तिधारकों पर टैक्स का बोझ बढ़ गया है। उनके टैक्स का बोझ कम करने के लिए सरकार की अभय योजना के माध्यम से 50 प्रश छूट दी जाती है। जिसका प्रस्ताव जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही टैक्सधारकों को छूट दी जानेवाली है।

नप का आर्थिक आय बढ़ाने किए प्रावधान

 वर्धा नगर परिषद के मालकीयत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 182 दुकान है जिसमें कुछ दुकान खाली पड़े है। जिसे जरूरतमंदों को उपलब्ध करने के साथ ही शत-प्रतिशत टैक्स वसूली की जाएगी। इसके साथ ही शहर में बेरोजगारों के लिए हॉकर्स जोन व नए से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दृष्टिकोण से नियोजन करने की जानकारी है।

वर्ष 2026-2027 की अनुमानित आय

संपत्ति टैक्स 5,08,74,429, पानी टैक्स 2,84,97,200, निर्माणकार्य विकास शुल्क 3,50,00,000, सरकार से प्राप्त होनेवाला निधि जिसमे सहाय्यक अनुदान: 45,00,00,000, अमृत (जलापूर्ति) प्राप्त अनुदानः 18,50,00,000, विशेष वैशिष्ट्यपूर्ण आय: 9,00,00,000, वैशिष्ट्यपूर्ण योजना: 3,00,00,000, 15वां वित्त आयोग: 5,50,00,000, नगरोत्थान 4,00,00,000, दलित वस्ती सुधार योजना 6,50,00,000, दलितेतर अभियान 1,50,00,000, माझी वसुंधरा - आंबेडकर सामाजिक विकास योजना निधि 4,00,00,000, स्वच्छ भारत 1,00,00,000, डॉ. बाबासाहब 1,00,00,000, मलनिःसारण योजना (नगरोत्थान): 12,00,00,000 रुपयों के निधि का समावेश है।

क्षेत्र प्रावधान / मुख्य बिंदु
कुल बजट राशि ₹159,02,40,926
जनता को राहत बकाया टैक्स (शास्ती) पर 50% छूट का प्रस्ताव
स्वास्थ्य मोहल्ला अस्पताल और नए स्वच्छतालयों का निर्माण
प्रमुख आय स्रोत संपत्ति कर (₹5.08 Cr), अमृत योजना अनुदान (₹18.5 Cr)
रोजगार नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हॉकर्स जोन का नियोजन

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत