वर्धा महिला चोर गिरफ्तार (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

Wardha Crime News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र चुराया, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Two Women Arrested in Wardha: वर्धा में लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र चुराने के आरोप में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने 1,13,350 रुपये का माल जब्त किया।

आंचल लोखंडे

Highlights

  • वर्धा में दो महिलाओं ने बुजुर्ग वनमाला एकनाथ काले को दोपहिया पर लिफ्ट देकर उनका मंगलसूत्र चुरा लिया।

  • पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों की पहचान की।

  • पुलिस ने रविना नितेश पवार और कल्पना संदीप मोहिते को हिरासत में लिया।

Wardha Gold Jewellery Theft: बुजुर्ग महिला को लीफ्ट देकर दोपहिया सवार दो महिला चोरों ने उनका मंगलसूत्र चुराया था। इस प्रकरण में स्थानीय अपराध शाखा पुलिस ने दोनों महिला चोरों को हिरासत में लेते हुए उनसे 1 लाख 13 हजार 350 रुपयों का माल जब्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यवतमाल के बोरगांव निवासी वनमाला एकनाथ काले (53) यह वर्धा आयी थी। यवतमाल वापिस जाने के लिए वंजारी चौक से बसस्थानक जा रही थी। तभी उन्हें दो महिलाओं ने लीफ्ट दी। दोपहिया पर बिचमें बिठाकर सब्जी मार्केट में छोड़ दिया।

इस दौरान वनमाला काले का मंगलसूत्र पिछे बैठी महिला ने चुरा लिया। इस प्रकरण में शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। दोनों महिला वंजारी चौक के पंप पर पेट्रोल भरने गई थी। वहां के सीसीटीवी में उनकी हरकत कैद हुई। इस दिशा में जांच कर पुलिस ने दोनों महिला आरोपी की पहचान कराई। दोनों सावंगी मेघे के वार्ड क्र. 02 एक में किराये से निवासीत बताई गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रविना नितेश पवार (30) मूल निवासी धामनगांव (वाठोडा) व कल्पना संदीप मोहिते (30) बताया।

1.13 लाख रुपये का माल किया जब्त

आरोपियों से सोने के आभूषण, दोपहिया क्रमांक एमएच 32 बीसी 1695 कुल 1 लाख 13 हजार 350 रुपयों का माल बरामद किया गया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के निर्देश पर पीएसआई राहुल इटेकर, पुलिसकर्मी सचिन इंगोले, भूषन निघोट, धर्मेंद्र अकाली, विक्रम कालमेघ, अमोल नगराले, मंगेश चावरे, अरविंद इंगोले, राहुल अधवाल, स्मिता महाजन ने अंजाम दिया।

दोपहिया चोर को पकड़ा

दूसरी एक घटना में दोपहिया चोरी प्रकरण में अल्लीपुर पुलिस ने शातिर चोर को हिरासत में लिया। खानगांव गोटाडे निवासी प्रवीण भोंगाडे यह गाडेगांव परिसर में मित्र के खेत में गया था, जहां उसने अपनी दोपहिया क्र. एमएच 32 यू 8265 खड़ी की थी। खेत में छिड़कांव की दवाई लेकर वापिस लौटे तो दोपहिया गायब दिखाई दी। प्रकरण में अल्लीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खुपिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने पलसकुंड निवासी राहुल शंकर कोवे को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की कबूली दी। उससे दोपहिया वाहन जब्त कर लिया गया, इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, एएसपी सदाशिव वाघमारे, डीवाईएसपी डॉ. वंदना कारखेले के निर्देश पर थानाप्रमुख संगीता हेलोंडे के मार्गदर्शन में पीएसआई वर्षा तांदूळकर, पुलिसकर्मी अजय वानखेडे, अजय रिठे आदि ने अंजाम दिया।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट