प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा: अवैध पेड़ कटाई मामले में नप ठेकेदार पर FIR दर्ज, अब कटेगा 1 लाख रुपये का भारी चालान

Wardha News: वर्धा में अवैध पेड़ कटाई पर नगर परिषद सख्त। ठेकेदार अनिल खिचरे पर FIR दर्ज और 1 लाख रुपये जुर्माने का आदेश। अवैध कटाई की शिकायत तुरंत दर्ज करें।

रूपम सिंह

Wardha illegal tree cutting: वर्धा शहर के सानेवाडी व अन्य हिस्सों में अवैध रूप से पेड़ काटे जाने के संदर्भमें शिकायत दर्ज की गई थी। नगर परिषद के वृक्ष प्राधिकरण समिति ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण जांच की। अवैध रूप से पेड़ काटनेवाले आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि, अवैध रूप से पेड़ काटनेवाला यह नप द्वारा खतरा बन रही टहनियों को छांटने के लिए नियुक्त ठेकेदार ही है। स्थानीय वृक्ष प्राधिकरण समिति की बैठक नप के सभागृह में हुई।

जिसमें शहर में अनधिकृत पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगाने के संदर्भ में न्यायालय ने दिए आदेशानुसार अनधिकृत पेड की कटाई करने पर 1 लाख रूपए दंडात्मक कार्रवाई कर फौजदारी अपराध दर्ज करने के संदर्भ में चर्चा हुई। इस बैठक में निसर्ग सेवा समिति के अध्यक्ष जो वृक्ष प्राधिकरण समिति के सदस्य है, उन्होंने कहा कि, शहर में सप्तपदी का पेड़ कोई तोड़े नहीं। इससे मानवी स्वास्थ्य को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। सप्तपदी का पेड़ विषैला नहीं है।

कार्रवाई के दिए आदेश

6 मार्च 2026 को वृक्ष प्राधिकरण समिति की हुई बैठक में निलेश बबनराव खाँड की शिकायत का पठन किया गया जिसमें उन्होंने प्रभाग क्रमांक 15 सानेवाडी स्थित व वर्धा शहर के पेडों की अनधिकृत रूप से कटाई होने के संदर्भ में जानकारी दी जिन नागरिकों ने अथवा ठेकेदार द्वारा अनधिकृत रूप से पेड़ की कटाई की उसपर दंडात्मक व फौजदारी स्वरूप की कार्रवाई करने के निर्देश बैठक में दिए

अनधिकृत पेड कटाई के संदर्भ में निलेश बबनराव खोड की शिकायत के अनुसार वृक्ष प्राधिकरण समिति अध्यक्ष तथा नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल व सदस्य सचिव तथा मुख्याधिकारी विजय देशमुख के मार्गदर्शन में शनिवार 7 मार्च को अनधिकृत रूप से पेड काटने व ढुलाई करने के संदर्भ में अनिल खिचरे के खिलाफ विविध धाराओं के तहत फैजदारी अपराध दर्ज किया गया है।

पेड़ काटने पर शिकायत करें

न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई वृक्ष प्राधिकरण समिति नगर परिषद द्वारा की जानेवाली है। बैठक में समिति के अध्यक्ष तथा नगराध्यक्ष सुधीर पांगुल, समिति सदस्य सचिव तथा मुख्याधिकारी विजय देशमुख, उपाध्यक्ष प्रदीपसिंग उजागरसिंग ठाकुर, निसर्गसेवा समिति अध्यक्ष मुरलीधर बेलखोडे, स्वच्छता व स्वास्थ्य सभापति सुरेश गुलाबचंद आहुजा, बांधकाम सभापति राखी विरू पांडे, शिक्षण सभापति प्रियांका कुणाल खंगार, महिला व बालकल्याण सभापति स्नेहा आशिष आकरें,

जलापूर्ति सभापति शुभांगी नरेश कोलते, वैद्यकीय जनजागृति मंच के डा. सचिन पवाडे, श्यामकांत भेंडे, जनहीत मंच के पवन बोधनकर, सुभाष पाटणकर, नगर रचनाकार भाग्यश्री बोरकर, वनपरिक्षेत्र अधिकारी व्ही. एस. भलावी व नगर परिषद अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। वृक्ष प्राधिकरण समिति नगर परिषद द्वारा नागरिकों को आहवान किया गया है कि, शहर में पेड़ों की अनधिकृत रूप से कटाई न करें। पेड़ों की कटाई से मनुष्य जीवन को खतरा निर्माण होता है। जिससे अगर कोई विना अनुमति पेड कटाई करते दिखाई दे, तो तत्काल वृक्ष प्राधिकरण समिति की ओर शिकायत दर्ज करें।

Gen Z आंदोलन के बाद DUSU Election 2026, कब होगा मतदान, जानें क्या होंगे बड़े मुद्दे और किसके बीच होगी टक्कर?

Delhi Building Collapse Live Update: दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चे मलबे में दबे, देखें VIDEO

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी